Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री कृष्ण लीला : 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

Pragya News 24

Mon, Aug 17, 2026
Post views : 119

आगरा। वर्ष 1924 से निरंतर श्री कृष्ण लीला का मंचन कर रही श्री कृष्ण लीला समिति, आगरा की नई कार्यकारिणी की घोषणा समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने की। नई कार्यकारिणी में अनुभवी पदाधिकारियों के साथ युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने एक बार फिर विजय रोहतगी पर विश्वास जताते हुए उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी दी है।

नई कार्यकारिणी में शेखर गोयल को लीला संयोजक, संजय गर्ग ‘बड़े भाई’ को कोषाध्यक्ष, अशोक गोयल को व्यवस्था प्रमुख, गिर्राज बंसल को कार्यक्रम प्रभारी तथा आयुष बंसल को यूथ ब्रिगेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तनु गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा बृजेश अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में विष्णु अग्रवाल, संजय अग्रवाल गोदरेज, संजय चेली, विनीत सिंघल, अनूप गोयल, अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, पंकज मोहन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल, केके अग्रवाल, के.सी. अग्रवाल, मनीष शर्मा, अमित अग्रवाल, जवाहर लाल जी सिंघल, प्रभात रोहतगी, आशु रोहतगी, राहुल चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी किया जा सकता है।

डॉ. विजय किशोर बंसल होंगे मुख्य संरक्षक
समिति के मुख्य संरक्षक प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल होंगे। मार्गदर्शक मंडल में सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, गजेंद्र शर्मा, मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चैंबर), राजीव अग्रवाल (साकेत) एवं राकेश गर्ग को शामिल किया गया है।

महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि समिति में शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी श्री कृष्ण लीला से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समिति का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक श्री कृष्ण लीला की परंपरा को और अधिक भव्यता एवं गरिमा के साथ आगे बढ़ाना है। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और श्रीकृष्ण की जीवन शिक्षाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

अध्यक्ष बनने पर मनीष अग्रवाल का स्वागत
इससे पूर्व मनीष अग्रवाल के सरस्वती शिशु मंदिर का अध्यक्ष बनने पर समिति के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन