Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दुकान का ताला तोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, आहट होने पर भाग खड़ा हुआ

Pragya News 24

Sat, Dec 23, 2023
Post views : 99

Agra. सर्द मौसम में एक अज्ञात चोर बेखौफ होकर दुकान का ताला चटकाने में लग गया। किसी के आने की आहट सुन चोर फरार हो गया और चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा लेकिन दुकान में ताले चटकाने की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी। यह सीसीटीवी वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

पूरा मामला आगरा ग्वालियर रोड स्थित रोहता चौराहे का है। चौराहे पर एक मिष्ठान भंडार की दुकान है। तकरीबन रात्रि करीब दो बजे एक चोर दुकान के गेट के पास पहुंचा और उस चोर ने एक लोहे की रोड की मदद से गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। चोर ने गेट का ताला तो तोड़ दिया, लेकिन दुकानदार ने उसमें सेंट्रल लॉक सहित दुकान के अंदर तीन से चार लोग और लगा रखे थे। काफी देर तक चोर ने गेट को खोलने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका।  अज्ञात चोर की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

थाना मलपुरा के बमरौली अहीर निवासी दुकानदार ओम प्रकाश यादव ने आशंका व्यक्त की है कि किसी व्यक्ति के आने की आहट से चोर मौका पाकर भाग निकला है। फिलहाल मिष्ठान भंडार के मालिक ने थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा पुलिस गश्त की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सदर ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पुलिस गश्त लगातार जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन