Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान : दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी

Pragya News 24

Thu, Jun 18, 2026
Post views : 105

आगरा। विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में आयोजित त्रिदिवसीय श्री राधा माधव रसामृत कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। कथा के तृतीय एवं अंतिम दिवस कथा व्यास पूज्य देवी माहेश्वरी श्रीजी (श्री धाम वृंदावन) ने राधा रानी की बाल लीलाओं, राधा विवाह प्रसंग, श्रीजी एवं ठाकुरजी के दिव्य मिलन तथा प्रेममयी भक्ति के महत्व का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा व्यास ने राधा रानी की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि बाल्यकाल से ही राधारानी की प्रत्येक लीला भक्तों को निष्काम प्रेम, वात्सल्य, करुणा और समर्पण का संदेश देती है। उनकी लीलाओं का श्रवण मन को निर्मल बनाकर भक्त को प्रभु की भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है। इसके पश्चात राधा विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए पूज्य श्रीजी ने कहा कि राधा और कृष्ण का संबंध सांसारिक नहीं, बल्कि दिव्य और अलौकिक प्रेम का प्रतीक है। विवाह प्रसंग के दौरान कथा पंडाल में मंगल गीतों और बधाइयों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर राधा रानी के विवाह उत्सव का आनंद लिया। कथा व्यास ने बताया कि राधा-कृष्ण का प्रेम त्याग, समर्पण और आत्मिक एकत्व का सर्वोच्च उदाहरण है, जो समस्त मानवता को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।

कथा के प्रमुख प्रसंग श्रीजी और ठाकुरजी के दिव्य मिलन का वर्णन करते हुए देवी माहेश्वरी श्रीजी ने कहा कि राधा और कृष्ण दो शरीर होते हुए भी एक ही चेतना के स्वरूप हैं। उनका मिलन जीव और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। जब मनुष्य अहंकार, द्वेष और मोह का त्याग कर प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलता है, तभी उसे परम आनंद की अनुभूति होती है।

कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राधे-राधे और श्याम-श्याम के जयघोषों से पूरा कथा पंडाल गुंजायमान हो उठा। राधा विवाह एवं श्रीजी-ठाकुरजी मिलन प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में डूब गए।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान पदमचन्द अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल रहे। दैनिक यजमान के रूप में रामशंकर अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल एवं संजय शर्मा, पिंकी शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। व्यास पीठ से कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष सर्वेश कुमार, सीताराम अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

संस्थान के अध्यक्ष उमेश कंसल, मंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल एवं अजय गोयल, कोषाध्यक्ष काली चरण गोयल, विशिष्ट सहयोगी वीरेंद्र अग्रवाल (ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष), काॅर्डिनेटर मुकेश चन्द गोयल, मुख्य संयोजक अजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद सारस्वत तथा संयोजक मुकेश नेचुरल एवं किशोर तिवारी ने कथा की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा जिन्दल ने किया। इस अवसर पर मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विमलेश सारस्वत, अनीता नेचुरल, वीना अग्रवाल, कोरल अग्रवाल, प्रीत राज, कंचन, रेनू गुप्ता, मीना, रेखा गुप्ता, चारु, सुषमा, नीलम, साधना, सोनिया, मारुति तथा प्रकाश सिंह, नरेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

कथा विश्राम के उपरांत हवन, महाआरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन