Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा का यह समाजसेवी 50 बसों से 3500 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कराएगा माँ कैलादेवी के दर्शन

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 57

Agra. मां कैला देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आगरा के समाजसेवी हमेशा तत्पर खड़े नजर आते हैं। चाहे वो पदयात्रा करते हुए केला देवी जाने वाले श्रद्धालु की सेवार्थ हेतु जगह जगह भंडारे लगाने की बात हो या फिर श्रद्धालुओं को कैला देवी दर्शन कराने की बात हो। आगरा शहर का एक ऐसा भी समाजसेवी परिवार है जो हर वर्ष श्रद्धालुओं को नि:शुल्क कैलादेवी मां के दर्शन कराने के लिए ले जाता है। इस बार भी इस समाजसेवी ने लगभग 50 बसों से लगभग 3500 यात्रियों को कैला मैया के दर्शन कराने का बेड़ा उठाया है।

यह समाज सेवी अतुल तिवारी हैं। प्रेस वार्ता करते हुए अतुल तिवारी ने बताया कि नि:शुल्क बस यात्रा से मां कैलादेवी के दर्शन कराने का प्रबंध किया गया है। मां कैलादेवी के जो भी भक्त मां के दर्शन के लिए जाना चाहता है, वह कार्यालय पर 6 अप्रैल तक अपने आधार कार्ड के माध्यम से निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। माता रानी के भक्तों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा में खाने-पीने का भी प्रबंध किया गया है। बस टीडीआई मॉल के पीछे होटल स्टार ऑफ ताज रेस्टोरेंट से 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

समाज सेवी अतुल तिवारी ने बताया कि अब तक करीब 30,000 से ज्यादा भक्तों को मां कैला देवी के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान ब्रमदत्त शर्मा, विनोद शर्मा, पवन अग्रवाल, दिलीप तिवारी, देवेश काजल, कुमुद गोपाल संजय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन