Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 21 किमी की हॉफ मैराथन में दौड़ेंगे हजारों धावक, पहला प्रोमो 13 को खेलगांव से

Pragya News 24

Fri, Oct 4, 2024
Post views : 158

• आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आगरा ताज हॉफ मैराथन का 9 फरवरी 2025 को
• एकलव्य स्टेडियम में होगा आयोजन

आगरा। ताजनगरी में दूसरी बार आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी को 21 किमी की आगरा ताज हॉफ मैराथन का आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। मैराथन से पहले लगभग तीन प्रोमो आयोजित किये जाएंगे, जिससे पहली बार भाग लेने वाले धावकों को सहजता महसूस हो। पहला प्रोमो 13 अक्टूबर को खेलगांव से सुबह 6 बजे शुरु होगा। उम्मीद है देशभर से लगभग पांच हजार से अधिक धावक इसमें भाग ले सकते हैं। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने होटल ब्लू सफायर में आयोजित आमंत्रण विमोचन कार्यक्रम में दी। पहला रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में मौजूद एडीशनल कमिश्नर राजेश जी ने कराया व शहरवासियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से हॉफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, संजय ढल, सचिव जय दीप सिंह, डॉ. एनएस लोधी, आवेग मित्तल, भारत सारस्वत, महेश सारस्वत, दीपक नेगी, संकल्प वशिष्ठ, डॉ. रचना अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में तीन कैटगरी 5 किमी, 10 किमी एवं 21 किमी होंगी। 12 वर्ष की उम्र से अधिक हर व्यक्ति हॉफ मैराथन में हिस्सा ले सकता है। हॉफ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग www.agrasportsfoundation.org या www.athm.in पर रजिस्ट्रेशन व 8126640855 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैराथन से पूर्व उत्साहित प्रतिभागियों के अभ्यास व जागरूकता के उद्देश्य से तीन प्रोमो आयोजित किए जाएंगे। मैराथन के दौरान हाइड्रेशन प्वाइंट, मेडिकल सपोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, अजयदीप सिंह, प्रदीप यादव, गौरव यादव, उमेश यादव, परमजीत सिंह, जय यादव, गोपाल अग्रवाल, विकास, इशू कुलश्रेष्ठ, तुषार आनन्द, डॉ. प्रशान्त गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन