Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यात्रियों को सुगम सफर उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने कसी कमर, लागू किया आज से यह प्लान

Pragya News 24

Sat, Nov 11, 2023
Post views : 58

Agra. रेलवे के बाद रोडवेज ने भी अपने यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर देने की कवायद शुरू कर दी है। जो प्लान रोडवेज ने दीपोत्सव के लिए बनाया उसे आज से लागू कर दिया गया है। आगरा में दिवाली को लेकर परिवहन निगम की तरफ से दिल्ली (एनसीआर) के लिए अतिरिक्त बसें शुक्रवार की सुबह से चलना शुरू हो गयी। यात्रियों को आईएसबीटी से हर आधे घंटे में दिल्ली और नोएडा के लिए बस उपलब्ध भे तो वहीँ सभी बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र 24 घंटे चालू रहेंगे।

इस रूट पर लगाई गई 250 बसें

दिल्ली से आगरा व कौशांबी और दिल्ली से आगरा आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम की तरफ से 250 बसों का संचालन किया जाएगा। आईएसबीटी से शुक्रवार की सुबह से हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए बस मिलना शुरू हो गयी। बिजलीघर और ईदगाह बस स्टेशन से अन्य जिलों व राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।

लगभग 540 बसों का बेड़ा ऑन रूट

आगरा रीजन के रोडवेज के पास लगभग 540 बसों का बेड़ा मौजूद है। विभागीय अधिकारियों ने इन सभी बसों को दुरुस्त कर लिया है और सभी को आज से ऑन रूट भी कर दिया गया है। आईएसबीटी से जहां सभी जगह के लिए बस मिल रही है तो वहीं ईदगाह से राजस्थान मध्य प्रदेश और धौलपुर के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। फिलहाल यात्री को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

लंबी दूरी की बसों के लिए मारामारी

जनरथ और शताब्दी बस में दिवाली की वजह से लोगों ने पहले से बस में टिकट बुक करा ली है, क्योंकि इनमें सीट के लिए मारामारी रहती है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि लंबी दूरी वाली बसों में एडवांस बुकिंग कराई जा रही है, जबकि आसपास के जिलों के लिए बसों की संख्या अधिक होने की वजह से लोग स्टेशन या बस के अंदर टिकट लेते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन