Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के लिए निकाली गयी टूरिस्ट डिलाइट रैली

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 61

Agra. नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित #MissionShakti4 अभियान को सार्थक बनाने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत एसीपी ताज सुरक्षा व एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में थाना पर्यटन/ताज सुरक्षा/महिला थाना व एण्टीरोमियो पुलिस टीम द्वारा "आगरा में महिला पर्यटक सुरक्षा" थीम पर "टूरिस्ट डिलाइट रैली" निकाली गई। इस रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा और महिला शसक्तीकरण को लेकर सभी को जागरूक बनाया।

महिला पर्यटक भी हुईं शामिल

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत टूरिस्ट डिलाइट अभियान चलाया गया। ताजमहल के पास चलाये गए अभियान में विदेशी महिला पर्यटक भी रमी हुई नजर आई। विदेशी महिला पर्यटकों के हाथों में भी मिशन शक्ति की तख्ती नजर आई तो वहीं पुलिस ने महिला पर्यटकों से उनकी समस्याओं को जाना। कोई समस्या हो तो पर्यटन पुलिस के नंबर भी उन्हें दिए जिससे मुसीबत में वे आसानी से मदद ले सके।

टूरिस्ट पुलिस की ओर से इस समय ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पर्यटकों की हर समस्या का समाधान करना, ताजमहल के आसपास लपकागिरी खत्म करने और पर्यटक घर जैसा माहौल महसूस कर सकें, उसकी जिम्मेदारी पर्यटन पुलिस ने अपने कंधों पर ली है। इस ऑपेरशन से ही पुलिस ने पर्यटकों को रूबरू कराया।

पर्यटकों ने कहा 'इट्स फील गुड'

आगरा पुलिस और पर्यटन पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निकल गई इस रैली में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला पर्यटकों को सुरक्षित माहौल देने की इस पहल की महिला पर्यटकों ने सराहना की। उन्होंने कहा इट्स फील गुड।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन