Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पर्यटकों की आपातकालीन सुविधा हेतु फतेहपुर सीकरी में बनेगा पर्यटक सुविधा केंद्र और मेडिकल सेंटर

Pragya News 24

Mon, Sep 25, 2023
Post views : 105

आगरा. 24 सितंबर, रविवार। फतेहपुर सीकरी स्मारक में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ हुए हादसे को लेकर आज रविवार को प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एएसआई विभाग, पुलिस कमिश्नर और डीएम को साथ लेकर फतेहपुर सीकरी का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव पर्यटन और मंडलायुक्त ने स्मारक में उस जगह का भी निरीक्षण किया जहां अचानक रेलिंग टूटने से विदेशी महिला पर्यटक की गिरकर मौत हो गयी थी। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद अधीक्षण पुरातत्वविद को सीकरी सहित सभी सरंक्षित स्मारकों पर पर्यटकों के अस्थाई रेलिंग और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने हेतु चेतावनी अथवा सांकेतिक बोर्ड लगाने को निर्देश दिए।

बादशाही गेट के प्रवेश स्थल का भी निरीक्षण किया व बादशाही गेट के प्रवेश स्थल को एक समान बनाने के लिए निर्देशित किया।

सीकरी स्मारक का निरीक्षण करने के बाद प्रमुख सचिव पर्यटन और मंडलायुक्त द्वारा दरगाह के पास पार्किंग क्षेत्र में बने टॉयलेट के बगल वाली जगह पर पर्यटकों की शिकायत अथवा समस्याओं के समाधान हेतु टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और हॉस्पिटैलिटी सेंटर बनाने के निर्देश दिए जहां किसी भी आपातकालीन स्थिति में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक मेडिकल टीम और सभी चिकित्सीय सुविधा मौजूद रहेंगी।

फतेहपुर सीकरी सहित सभी सरंक्षित स्मारकों (आगरा फोर्ट, ताजमहल) में एक-एक एएसएल (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस खड़ी करने, पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने और सेफ्टी ऑडिट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्मारकों के क्षतिग्रस्त स्थलों का मानकों के अनुसार जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व विभाग आगरा को निर्देशित किया।

निरीक्षण में प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के अलावा अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल, पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन