Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन, 40 नई गोल्फ़कार्ट का भी संचालन शुरू

Pragya News 24

Sat, Mar 16, 2024
Post views : 66

आगरा. 16 मार्च 2024. केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल, विधायक जी.एस. धर्मेश के कर कमलों से मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति में ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एवं पश्चिमी गेट पार्किंग में स्थित ट्यूरिस्ट फैसिलिटेशन सेन्टर टी.एफ.सी. का लोकार्पण किया गया। दोनों टी.एफ.सी. की लागत लगभग रू. 10-10 लाख है, जिसका व्यय पथकर निधि से करते हुये कार्यदायी संस्था आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराया गया है। ताजमहल दर्शनार्थ आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत यह संरचना निर्मित की गयी है।

मंडलायुक्त आगरा ने बताया कि ताज पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर दो टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है। पहले शिकायत मिलती थी कि जो बाहर से आने वाले पर्यटक हैं आकस्मिक स्थिति में उन्हें पुलिस या मेडिकल इत्यादि सुविधा नहीं मिल पाती थी और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इसका समाधान करते हुए हेल्प डेस्क के रूप में इस सुविधा को शुरू किया गया है जो सिंगल विंडो के रूप में काम करेगी।टी.एफ.सी. निर्मित होने से पर्यटकों को भविष्य मे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सहायता / सलाह, पुलिस सेवा, टिकिट वेन्डिंग मशीन व ए.टी. एम. मशीन आदि सुविधायें प्राप्त हो सकेगी।

साथ ही पर्यटकों को शिल्पग्राम से ताज पश्चिमी गेट तक निर्वाध आवागमन हेतु आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 40 नये गोल्फ कार्ट को ग्रीन सिग्ननल दिखाकर केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक द्वारा प्रस्थान कराया गया। मंत्री एसपी सिंह बघेल जी द्वारा यह संदेश दिया गया कि नई 40 गोल्फ कार्ट आने से पर्यटकों की आवागमन सुविधा से, पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा और आगरा की पर्यटन के दृष्टिगत विश्व स्तरीय छवि को बढावा मिलेगा। मंत्री जी ने आगरा विकास प्राधिकरण को भी इन कार्यों हेतु प्रसन्नता की गई तथा मण्डलायुक्त के योगदान की सराहना की।

मंडलायुक्त ने कहा कि आज 40 नई गोल्फकार्ट के संचालन को हरी झंडी दी गई है। शिल्पग्राम से संचालित गोल्फ़ कार्ट की संख्या अब 80 हो गयी है। अब पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य द्वार तक पहुंचाने के लिए गोल्फकार्ट का इंतजार नहीं करना होगा। अगर भविष्य में जरूरत पड़ेगी तो गोल्फकार्ट की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। वहीं जो पुरानी गोल्फ कार्ट चल रही है उन्हें उसी वेंडर्स के द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। ताकि किसी भी गोल्फ़कार्ट के खराब होने या किसी अन्य कारण से संचालन बंद होने की समस्या न हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन