Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो के खिलाफ फिर धरने पर बैठने की तैयारी में व्यापारी

Pragya News 24

Fri, Dec 1, 2023
Post views : 100

आगरा। भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति की ओर से एमजी रोड स्थित रेस्टोरेंट पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्यों ने एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो के 1529 करोड़ रुपए के हुए टेंडर पर रोष व्यक्त किया। समिति के सचिव शिशिर भगत ने कहा कि आगरा को भरोसा दिला कर टेंडर पास करना जनता के साथ छल करने जैसा है। लम्बे समय से भूमिगत मेट्रो की मांग को उठाया जा रहा था जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन पर आंदोलन को विराम दिया गया।

समाजसेवी आशीष अग्रवाल ने कहा कि शहर के सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिल कर रविवार को स्पीड कलर लैब चौराहा पर धरने बैठेंगे और सरकार को पुनः एलिवेटेड मेट्रो से होने वाले नुकसान पर चेताया जायेगा ताकि शहर को भविष्य की समस्या से बचाया जा सके।

इस अवसर पर स्पर्श बंसल, अनूप सुराना, नीतेश अग्रवाल, राकेश खण्डेलवाल, राजीव जिंदल, अरुण प्रकाश, विजय मंगवानी, अंकित अग्रवाल, सरजू बंसल, हरीश कुमार, अनुराग बंसल, सम्भव भगत, मनीष बंसल, आनंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन