Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

ई-वाहन टैगिंग : ई-वाहन टैगिंग के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आगरा। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद द्वारा लागू की गई ई-वाहन टैगिंग व्यवस्था के विरोध में श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को उनके कार्यालय पर सौंपा। समिति ने नई व्यवस्था को व्यापारियों के लिए अनावश्यक, जटिल और परेशानी बढ़ाने वाली बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल एवं महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल (शालू) ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में व्यापारी मंडी परिषद द्वारा निर्धारित प्रपत्र 9आर, 6आर, 7आर, गेट पास और प्री-अराइवल सहित सभी आवश्यक औपचारिकताओं का नियमित रूप से पालन करते हैं। इससे मंडी शुल्क की अपवंचना की कोई संभावना नहीं रहती। ऐसे में अतिरिक्त रूप से ई-वाहन टैगिंग प्रणाली लागू करना व्यापारियों पर अनावश्यक प्रशासनिक बोझ डालने के समान है।

व्यापार समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश के खाद्यान्न व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंडी परिषद की इस नई व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाएगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ई-वाहन टैगिंग व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था वापस ली जाती है तो प्रदेश का समस्त व्यापारी वर्ग मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेगा।

इस अवसर पर पवन गोयल, जय प्रकाश अग्रवाल, मोहित गर्ग, मयंक मंगल, अखिल मंगल और सचिन गोयल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन