Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो : लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

आगरा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो द्वारा रविवार को रामबाग स्थित हेरिटेज गार्डन में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 21 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उनकी देखरेख करने वाले माली को राशन सामग्री भी भेंट की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.एन. वर्मा तथा प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय भार्गव रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर, निधि तोमर, अल्पना भार्गव, रीजनल चेयरपर्सन ऋतु गोयल एवं लॉयंस क्लब संगिनी की पूर्व अध्यक्ष सोनालिका अग्रवाल उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि आर.एन. वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

अजय भार्गव ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक है जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पौधों की देखभाल करने वाले माली को सम्मानित करने एवं राशन सामग्री प्रदान करने की पहल को सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

क्लब की अध्यक्ष गीतिका गर्ग ने बताया कि अभियान के अंतर्गत लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी क्लब द्वारा निभाई जाएगी, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय क्लब की सचिव अदिति अग्रवाल ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष तान्या अग्रवाल ने अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेघा कंसल, स्तुति जैन, मान्या चतुर्वेदी, दीपा अग्रवाल, रितिका अग्रवाल सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन