Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यातायात पुलिस ने चार दिनों में 11300 वाहनों के किये चालान वसूला 6 लाख से अधिक जुर्माना

Pragya News 24

Thu, Nov 9, 2023
Post views : 77

Agra. दीपावली पर्व नजदीक है। ऐसे में यातायात पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। पिछले चार दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 11300 चालान किये हैं। 38 वाहन सीज किये गए और उनसे लगभग 6 लाख से अधिक जुर्माना वसूला है।

आपकों बताते चले कि इस समय आगरा जिले में यातायात माह का आयोजन चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है तो वहीँ ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान भी कर रही है। जो लोग वाहनों के कागजात लेकर नही चल रहे उनकी गाड़ियां भी सीज की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने 5 नवंबर से 8 नवंबर तक के आंकड़े जारी किए हैं।

यातायात पुलिस ने 5 नवंबर को ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर 3193 चालान किये तो वहीँ 13 वाहनों को सीज किया गया। लगभग 137500 रुपये का जुर्माना वसूला। 6 नवंबर 2367 वाहनों के चालान हुए तो वही 15 वाहनों को सीज किया गया और लगभग 157500 रुपये का जुर्माना वसूला। 7 नवंबर को 3490 वाहनों के चालान किये गए और 7 वाहन सीज हुए। इनसे लगभग 162000 रुपये जुर्माना वसूला गया। 8 नवंबर को ट्रैफिक पुलिस ने 2270 वाहनों के चालान किये तो वही 3 वाहन सीज किये। इनसे लगभग 149000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन