Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

टीकाकरण अभियान : एमआर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई टीटीएफ बैठक

Pragya News 24

Tue, Feb 10, 2026
Post views : 127

• जिले में 16 से 27 फरवरी तक खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए टीके लगेंगे
• तहसील सभागार में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में हुई बैठक दिए गए निर्देश

आगरा l जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 से 27 फरवरी तक खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम सचिन राजपूत की अध्यक्षता में टीटीएफ (तहसील टास्क फोर्स) की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने अभियान की कार्य योजना और तैयारी पर चर्चा की और सभी विभागों के प्रतिनिधियों को सहयोग करने के निर्देश दिए। आयोजित तहसील टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम सदर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई विद्यालय टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करने से मना करता है, तो ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर उनके कार्यालय में जमा की जाए।

आयोजित टीटीएफ बैठक में एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल ने आगामी 16 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस दौरान बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि खसरा-रूबेला गंभीर और विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है। ये इतना खतरनाक है कि इसके कारण मौत भी हो जाती हैं, लेकिन टीकाकरण कराने से इसका खतरा बेहद कम हो जाता है। इस अभियान के दौरान समस्त सरकारी, निजी विद्यालयों और मदरसा विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा पाँच तक के सभी बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

डॉ. ऋषि गोपाल ने निर्देश दिए कि समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों का माइक्रोप्लान तैयार किया जाए ताकि विद्यालय आधारित सत्रों के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिससे कि सत्रों से अधिकतम कवरेज की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण से पूर्व विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को टीकाकरण दिवस की जानकारी दी जाए।

बैठक में समस्त अर्बन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, अकोला सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कृष्ण कुमार, बिचपुरी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजवीर, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ. महिमा चतुर्वेदी, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, जे.एस.आई संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर नितिन खन्ना, यूनिसेफ समस्त बीएमसी, आईसीडीएस व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन