Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मसाले की फैक्ट्री मे काम कर रहे दो किशोरों की लिफ्ट टूटने से मौत

Pragya News 24

Wed, Aug 28, 2024
Post views : 130

आगरा. ब्लॉक खंदौली के थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर पर स्थित एक मसाले बनाने की फैक्ट्री मे काम कर रहे दो किशोर मजदूरों की लिफ्ट टूटने से मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री संचालक फैक्ट्री का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। वहीं मृतकों के परिजन ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई थी।

हनुमान नगर थाना एत्माउददौला निवासी दिलीप अग्रवाल मोहन अग्रवाल की मसाले बनाने की दो फैक्ट्री है। एक फैक्ट्री थाना एत्माउददौला के चीनी के रोजा पर और दूसरी खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर पर अम्बे सिनेक्स इंडस्ट्रीज के नाम से स्थित है। कई मंजिला फैक्ट्री होने के कारण फैक्ट्री मे सामान ले जाने और लाने के लिये लिफ्ट लगी हुई है। फैक्ट्री में काम कर रहे किशोर मजदूर 15 हिमांशू पुत्र राजकुमार और उसका चचेरा भाई 15 सचिन पुत्र बन्टी निवासी प्रकाश नगर लिफ्ट में सामान ला रहे थे।

इसी दौरान लिफ्ट टूट गई और तेज धमाके साथ लिफ्ट जमीन से टकरा गई। हादसे मे दोनों किशोरो की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदढ मच गई। फैक्ट्री मालिक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। फैक्ट्री में मौजूद अन्य मजदूर ने मृतकों के परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन फैक्ट्री पहुंचे लेकिन वहाँ ताला लगा हुआ था।

मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उन्हें बहुत बाद में पता चला कि किशोरों के शव को फैक्ट्री मालिक ने एसएन भेज दिया। इसके वाद वह एसएन पहुचे। मृतकों के परिजन का आरोप था कि दोनों चचेरे भाई दूसरी फैक्ट्री चीनी के रोजा वाली पर काम करते थे। मालिक आज उन्हें इस फैक्ट्री पर लेकर क्यों लाया था, यह सवाल है। परिजन का आरोप था कि फैक्ट्री मालिक ने दोनों की हत्या की है। बाद में हत्या को हादसा बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस जांच पडताल मे जुटी थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौहान का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन