Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वात्सल्य में बंधे वंशीधर : उखल बंधन लीला ने भिगोया भक्तों का हृदय, बाल कृष्ण की अलौकिक छवि से ब्रजमय हुआ नवीन गल्ला मंडी परिसर

Pragya News 24

Thu, Feb 12, 2026
Post views : 180

आगरा। श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के तृतीय दिवस गुरुवार सायंकाल भक्तिरस अपनी चरम सीमा पर दिखाई दिया। नवीन गल्ला मंडी परिसर में सजी दिव्य झांकियों, मधुर भजनों और भावपूर्ण अभिनय ने ऐसा वातावरण निर्मित किया मानो स्वयं नंदलाल बाल रूप में ब्रजवासियों के बीच क्रीड़ा कर रहे हों। बाल लीलाओं एवं उखल बंधन प्रसंग ने श्रद्धालुओं को वात्सल्य और भक्ति के सागर में डुबो दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर जी एवं स्वरूपों की विधिवत आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह, मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल, विक्रांत गोयल, गगन गोयल एवं अमन गोयल ने स्वरूपों की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नित्य रासलीला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बाल लीलाओं में बाल कृष्ण की चंचलता, सखाओं संग क्रीड़ा और मैया यशोदा के वात्सल्य भाव का अत्यंत सजीव चित्रण किया गया। बाल गोपाल की निष्कलुष मुस्कान और मोहक अदाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल “जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष से गूंजता रहा। इसके उपरांत उखल बंधन लीला का हृदयस्पर्शी मंचन हुआ। लीला में दर्शाया गया कि मैया यशोदा जब नटखट कन्हैया को उखल से बांधने का प्रयास करती हैं, तो रस्सी बार-बार दो अंगुल छोटी रह जाती है। अंततः मातृ प्रेम के आगे स्वयं भगवान भी बंध जाते हैं। यह प्रसंग दर्शाता है कि प्रभु को केवल सच्चे प्रेम और समर्पण से ही बांधा जा सकता है। उखल से बंधे श्री कृष्ण द्वारा यमलार्जुन वृक्षों का उद्धार करने की झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

स्वामी लक्ष्मण जी महाराज एवं स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि बाल लीलाएं हमें सिखाती हैं कि ईश्वर सर्वशक्तिमान होते हुए भी भक्तों के प्रेम के अधीन हो जाते हैं। निष्कपट भक्ति ही प्रभु प्राप्ति का सरल मार्ग है।

मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सायंकाल श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के अंतर्गत भव्य दशावतार लीला प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन