Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अनहद : भक्ति की धुन पर झूमेगा आगरा : इस्कॉन आगरा और द आगरा जैमिंग क्लब का अनूठा प्रयास, 5 अप्रैल को होगा शहर का पहला भजन कॉन्सर्ट

Pragya News 24

Fri, Apr 3, 2026
Post views : 289

आगरा। जब मन भटके, तो भक्ति को थामो क्योंकि कृष्ण नाम ही जीवन का असली विश्राम है... इस संदेश के साथ द आगरा जैमिंग क्लब एवं इस्कॉन आगरा के संयुक्त तत्वावधान में डिवोशन बियोंड बाउंड्रीज कार्यक्रम के अंतर्गत 5 अप्रैल को आगरा में पहली बार भव्य भजन कॉन्सर्ट अनहद का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन रश्मि नगर, कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस्कॉन मंदिर के एपी अरविंद स्वरूप दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भजन कॉन्सर्ट 5 अप्रैल को आरबीएस सभागार, खंदारी में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस विशेष अवसर पर केन्या (अफ्रीका) से पधारीं प्रसिद्ध भक्ति गायिका हरिकांता देवी दासी अपनी मधुर कृष्ण धुनों एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।

कार्यक्रम की संयोजक अशु मित्तल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार और भक्ति से जोड़ना है। आज के दौर में जहां युवा वर्ग तनाव, भ्रम और भटकाव का सामना कर रहा है, वहीं यह भजन कॉन्सर्ट उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

हरिकांता देवी दासी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में विश्वभर में अशांति और तनाव का वातावरण है, जिससे युवा मानसिक दबाव और अवसाद का शिकार हो रहे हैं। ऐसे समय में भक्ति ही एक ऐसा माध्यम है, जो मन को स्थिरता और जीवन को सार्थकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का वास्तविक निवास वृंदावन धाम है, और जो इस सत्य को शीघ्र समझ लेता है, वह आत्मा की शुद्धि और परम शांति की ओर अग्रसर हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ा रहा है और वे स्वयं वर्ष में दो बार भारत आकर मायापुर (पश्चिम बंगाल) एवं उड़ीसा के श्री जगन्नाथ मंदिर से आध्यात्मिक संबंध बनाए रखती हैं।

आयोजन की व्यवस्था देख रहीं रिया अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, ताकि वे भक्ति के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दे सकें।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर अदिति गौरांगी देवी दासी, नलिनी गोपिका दास, श्रीरिशा निम्माकायला आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन