Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सर्वाइकल कैंसर : जिला महिला चिकित्सालय में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण का हुआ शुभारम्भ

Pragya News 24

Mon, Mar 23, 2026
Post views : 158

• राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा० बबीता चौहान द्वारा फीता काटकर एचपीवी वैक्सीनेशन का किया शुभारम्भ ।
• निर्धारित आयु की किशोरियों का सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये होगा निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन।

आगरा। महिलाओं एवं किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा. बबीता चौहान ने जिला महिला अस्पताल (लेडी लायल) में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया। अब यहां पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों व महिलाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। डा. बबीता चौहान ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों से बचाव प्रदान करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षका जिला महिला चिकित्सालय, डा० पुष्पलता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, ड़ा० उपेंद्र कुमार, डा० सुरेंद्र मोहन प्रजापति उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ड़ा० पीयूष जैन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ड़ा० ऋषि गोपाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पार्टनर्स उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा एचपीवी संक्रमण, उसके प्रभाव एवं टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यह वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी है और निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित टीकाकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय से सहयोग की अपील की गई, ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो सके।

अंत में सभी अधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने इस पहल को जनस्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन