Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उपराष्ट्रपति ने नवीन जैन को दिलाई राज्यसभा सांसद की शपथ

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 46
  • 44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने
  • अब तक पांच चुनाव लड़े और शानदार जीत अर्जित की

आगरा। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित नवीन जैन को पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई है। उन्होंने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली।

नई दिल्ली स्थित संसद भवन में उपराष्ट्रपति कार्यालय में हुए संक्षिप्त समारोह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवीन जैन ने शपथ के बाद उपराष्ट्रपति से भेंट की। उनके साथ अन्य निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू करने वाले नवीन जैन ने अब तक कुल पांच चुनाव लड़े हैं। सभी चुनावों में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की है। वे पेशे से व्यवसायी हैं।

नवीन जैन का राजनीतिक सफर

सांसद नवीन जैन 44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ सामाजिक कार्य कर रहे थे। कितनी ही विपरीत परिस्थितियां आईं लेकिन नवीन जैन पार्टी के प्रति सदैव निष्ठावान रहे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन दम-खम के साथ किया। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें वार्ड अध्यक्ष से सांसद बना दिया। आगरा के महापौर के रूप में नवीन जैन ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। नवीन जैन के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। वे पीएनसी कंपनी के निदेशक हैं जो देशभर में हाईवे का निर्माण और टोल टैक्स संग्रहण का काम करती है।

1980 में बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष बने।
1989 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर नगर निगम आगरा के पार्षद चुने गए।
1995 में दूसरी बार पार्षद चुने गए।
1997 में आगरा के डिप्टी मेयर चुने गए।
2010 से 2019 तक भाजपा बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
2017 में भाजपा ने आगरा मेयर उम्मीदवार घोषित किया। शानदार जीत हासिल की और आगरा के महापौर बने।
2019 में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पहली बार आगरा के मेयर को यह पद मिला।
2019 में उत्तर प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।
2024 में सांसद (राज्य सभा)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन