Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बिचपुरी ब्लॉक के गांवों में सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Pragya News 24

Fri, Apr 19, 2024
Post views : 51

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने शुक्रवार को बिचपुरी ब्लॉक के गांव खासपुर, सिकंदरपुर, नगला तलफी और लालपुर में सहयोगी दल निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। निषाद समाज समेत सर्वसमाज के लोगों ने सांसद को हाथोहाथ लेते हुए साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद ने गांव में विभिन्न स्थानों कर जनसंवाद किया।

उन्होंने कहा कि निषाद समाज की भावनाओं का सम्मान भाजपा सरकार ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाकर किया है। समाज के आराध्य निषादराज गुह ने भगवान राम के लिए समर्पण किया था। इस दौरान निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह निषाद और महानगर अध्यक्ष अश्वनी वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समस्त निषाद समाज प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्पित है।

ग्रामीणों ने सांसद को विभिन्न मांगों से अवगत कराया, सांसद द्वारा आगामी कार्यकाल में प्राथमिकता के साथ गांव का सर्वांगीण विकास करने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष निषाद पार्टी बाबा बालक दास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह निषाद, सुनील कुमार, महेश निषाद, रामभरोसी लाल, पप्पू सिंह निषाद, सीमा निषाद, मनीषा निषाद, चौधरी उदयवीर सिंह प्रधान, चौधरी भूरी सिंह, रवि चौधरी, सुंदर सिंह निषाद, सवाई सिंह, शांति निषाद, राजेश फौजी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू दिवाकर, गौरीशंकर सिकरवार, हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चाहर, राघवेंद्र फौजदार आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन