Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

गो सम्मान आह्वान : 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंचेगी गोभक्तों की आवाज, 27 जुलाई को देशव्यापी अभियान

Pragya News 24

Sat, Jul 25, 2026
Post views : 41

आगरा। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत 27 जुलाई को देशभर के प्रत्येक जिले से संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले छह माह से संतों, गोसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, केंद्रीय गो-चारा नीति के निर्माण तथा कृषि, पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा और मानव जीवन से जुड़े विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति में शामिल करने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं।

पहले चरण में मिले थे 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर
अभियान के पदाधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को भेजे गए थे। अपेक्षित निर्णय नहीं होने के कारण अब दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को सभी जिलों से अनुस्मारक स्वरूप पुनः ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

जनपद से भी भेजे जाएंगे लाखों हस्ताक्षर
अभियान के अंतर्गत इस बार देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ प्रार्थना-पत्र सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। जनपद की ओर से भी लगभग लाखों हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।

27 जुलाई को निकलेगी भव्य प्रार्थना यात्रा
जिला प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी गोभक्तों से 27 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 7:30 बजे निर्धारित स्थान पर एकत्र होने का आह्वान किया गया है। प्रातः 8 बजे गोमाता के पूजन, शंखनाद एवं "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र के सामूहिक जप के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

इसके उपरांत श्रद्धालु झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन-कीर्तन के साथ अनुशासित एवं शांतिपूर्ण प्रार्थना यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप, गोमाता-बछड़े की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत एकत्रित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन