Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सरकारी रास्ता घेरने का किया विरोध तो दबंगों ने परिवार पर बोला हमला

Pragya News 24

Sat, Dec 23, 2023
Post views : 85

Agra. गांव के ही कुछ दबंगों ने सरकारी रास्ते पर अपना कब्जा कर लिया। कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह उनके दुश्मन बन गए। विरोध करने वाले युवक को अकेला पाकर लाठी डंडों से टूट पड़े। धारदार हथियार से भी वार किया। युवक को पीटने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उसका चचेरा भाई और एक महिला मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें भी दबंगों ने अपना निशाना बनाया। महिला के कंधे और गर्दन में चोट आई तो वहीँ भाई की सिर पर वार कर दिया गया। घायल अवस्था में तीनों को आगरा के जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार के साथ-साथ मेडिकल भी हुआ। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला थाना बमरौली कटरा क्षेत्र के अठपैरा गांव का है। पीड़ित घनश्याम ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग रामप्रकाश और सारनाम ने सरकारी रास्ते को घेरकर अपना कब्जा कर लिया है जिसके चलते आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध और शिकायत की गई तो दबंग उनकी जान की दुश्मन बन गए।

पीड़ित घनश्याम ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से खाद व यूरिया लेने जा रहा था तभी रास्ते में दबंगों ने उसे घेर लिया। लाठी डंडों के साथ-साथ धारदार हथियार से हमला किया। जान बचाने के लिए जब वह दौड़ने लगा तो पीछे दौड़ते हुए उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित ने बताया कि उसके चचेरे भाई को जब जानकारी हुई तो उसके चचेरा भाई और परिवार के आने लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। छोटे चचेरे भाई के साथ-साथ घर की महिलाओं पर भी जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसने दबंग घनश्याम और सर्वनाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन