Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रूठी पत्नी को लेने मायके पहुंचा पति तो सास ने रखी ये डिमांड, रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंचा मामला

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 54

आगरा। पति-पत्नी के बीच विवाद की दरार इतनी बढ़ गई है कि रिश्ते टूटने की नौबत आ गयी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। जहां काउंसलर ने दोनों के बीच समझौते के भरसक प्रयास किये, एक तरफ जहां पति पत्नी को रखने को राजी है तो वहीं पत्नी और उसकी मां की ऐसी शर्ते हैं कि पति उसे पूरा करने में असमर्थ है। लिहाजा काउंसलरों ने दोनों की फाइल पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेजी हैं।

थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद की रहने वाली युवती की शादी 2022 में थाना इरादात नगर जिला आगरा के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक एक प्राइवेट संस्था में नौकरी करता है। युवक ने अपनी पत्नी और उसकी मां पर पैसों के लेने का आरोप लगाया है। युवक ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। युवक ने बताया है कि उसके पड़ोस में रह रहे युवक के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध है। पत्नी रूठ के मायके गई थी।तब पूर्व में उसे 50 हजार देकर लाना पड़ा था। अब पत्नी फिर से रूठ गई है और मायके चली गई है। जब उसे लेने मायके गया तो सास ने 5 लाख रूपये की मांग की हैं।

दोनों के बीच एक 6 साल की बच्ची भी है। लेकिन पारिवारिक विवाद की दीवार आरोपों से घिरी है। काउंसलर का कहना है कि इस मामले में समझौते की अब गुंजाइश नहीं बची है। फिलहाल अब गेंद पुलिस अधिकारियों के पाले में है। इस फाइल पर पुलिस अधिकारी निर्णय लेंगे मगर संभावना जताई जा रही है समझौता न होने की दशा में अभियोग दर्ज होने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन