Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शादी के आठवें दिन पत्नी ने की आत्महत्या

Pragya News 24

Thu, Dec 7, 2023
Post views : 107

आगरा। शादी के आठवें दिन ही पति शराब पीकर घर आ गया। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। नव विवाहिता ने फांसी लगा ली। पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया है पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

घटना छह दिसंबर रात 12 बजे की है। जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया की रहने वाली 22 वर्षीय संध्या की शादी 29 नवंबर 2023 को ज्ञानेंद्र से हुई थी। उसकी ससुराल रतनपुरा में है। पति ज्ञानेंद्र एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी में लाखों रुपये का दहेज दिया था। इसके बाद भी पति और ससुराल वाले उसे शादी के दूसरे दिन से ही परेशान करने लगे। संध्या 30 नवंबर को विदा होकर ससुराल गई थी। तीन दिसंबर को वह मायके आयी थी। पांच दिसंबर को पति ज्ञानेश मायके से संध्या को लेकर गया था। बुधवार रात पति शराब पीकर घर आया था। संध्या ने शराब पीने का विरोध किया तो पति और ससुराल वालों ने उसे पीट दिया। बुधवार रात 12 बजे संध्या ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। दुपट्टे से गले में फंदा कस पंखे से लटक आत्महत्या कर ली।

रिपोर्ट प्रमोद कुशवाहा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन