Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

शी विल इंस्पायर संस्था : महिला उद्यमियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर, बैंकिंग जागरूकता सत्र में उमड़ी सहभागिता

Pragya News 24

Sat, Jul 11, 2026
Post views : 66

आगरा। महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 'शी विल इंस्पायर' संस्था द्वारा होटल हॉलीडे इन में "बैंकिंग ऑन हर" विषय पर विशेष वित्तीय जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक की जोनल हेड अंजू मित्तल ने बैंकिंग, निवेश, व्यवसायिक ऋण, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत एक रोचक इंटरैक्टिव गतिविधि से हुई, जिसमें महिला उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय परिस्थितियों से जुड़े प्रश्न दिए गए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सही वित्तीय निर्णयों के महत्व को समझा। इस गतिविधि ने महिलाओं के आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

मुख्य वक्ता अंजू मित्तल ने कहा कि प्रत्येक महिला का वित्तीय रूप से जागरूक होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं को परिवार और व्यवसाय की वित्तीय जानकारी स्वयं रखने, नियमित बचत करने तथा बचत का उचित निवेश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निवेश को केवल एक माध्यम तक सीमित न रखकर फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर बाजार, सोना और प्रॉपर्टी जैसे विभिन्न विकल्पों में विभाजित करना अधिक सुरक्षित और लाभदायक होता है।

उन्होंने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि बैंक खातों और एटीएम कार्ड के साथ कई प्रकार की बीमा सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं। साथ ही पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते, उचित नॉमिनी चयन और वित्तीय दस्तावेजों की जानकारी रखने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।

पंजाब नेशनल बैंक की मैनेजर (मार्केटिंग) मीनू गुप्ता ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यवसायिक ऋण, मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया, डिजिटल बैंकिंग, क्रेडिट स्कोर और केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समय पर ऋण चुकाने और सुव्यवस्थित वित्तीय प्रबंधन के महत्व को भी समझाया।

सत्र के दौरान महिला उद्यमियों ने बैंकिंग प्रक्रियाओं, निवेश, व्यवसायिक ऋण और आय-व्यय प्रबंधन से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक एवं सरल उत्तर देकर समाधान किया। महिलाओं को व्यवसाय और व्यक्तिगत खातों को अलग-अलग संचालित करने तथा वित्तीय अनुशासन अपनाने की सलाह दी गई।

'शी विल इंस्पायर' की संस्थापक राशि गर्ग ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रेरित करना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके व्यवसाय, दोनों को नई दिशा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन पूजा लूथरा, दिव्या गुप्ता, रोली रस्तोगी एवं दीपिका ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय दीक्षा असवानी ने कराया। कार्यक्रम में कृतिका खन्ना, डॉ. भास्कर ज्योति, हरमीत कौर, सीएस चांदनी जैन, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, आस्था, डॉ. अरुजा लूथरा, पूजा असवानी, मीतू, राशि, शिवांगी जैन, श्रुति, तनु सहित अनेक महिला उद्यमियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन