Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्वोदय चरखामंडल व सर्वोदय सत्संग मंडल द्वारा आयोजित किया गया यादगार-ए-शहीद कार्यक्रम

Pragya News 24

Sun, Apr 14, 2024
Post views : 48
  • जलियावाला दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • शिरोमणी बंधु की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या व जलियावाला बाग दिवस पर वक्ताओं ने रखे अपने विचार, किया काव्य पाठ

आगरा। शिरोमणी बंधुओं द्वारा स्वतंत्रता की लड़ाई में किए गए संघर्ष और भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ सहयोग की संस्मरणों को याद कर आज वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बालूगंज स्थित शिरोमणी भवन में सर्वोदय चरखामंडल व सर्वोदय सत्संग मंडल द्वारा जलियावाला बाग दिवस व स्वतंत्रता सेनानी शिरोमणी बंधु की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आयोजित यादगार-ए-शहीद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना ने अपने शोध के आधार पर जलियावाला बाग काण्ड पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारम्भ शशि शिरोमणी व अशोक शिरोमणी ने शिरोमणी बंधु प्रकाश नारायण व गोपाल नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम रघुपति राघव राजा राम… व वैष्णव जन… की धुन गाई गई। इस अवसर पर काव्य पाठ भी किया गया। अध्यक्षता डॉक्टर कुसुम चतुर्वेदी ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं श्रीमती किरण शर्मा और लक्ष्मी देवी। शशि शिरोमणी ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि 41 वर्ष से अनवरत रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अशोक शिरोमणी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

शशि तिवारी ने एक दिया शहीदों के लिए जला देना…, अशोक अश्रु ने हम भारत मां के वीर धीर मतवाले हैं…, सुशील सरित ने तेरा वैभव अमर रहे मां सूरज चांद रहे न रहें… काव्य पाठ किया। प्रेरणा केशव तलेगांवकर और शुभ्रा ने कुछ सुंदर गीत प्रस्तुत किये गोपाल एवं आर्ची दर्शित ओर कल्पना ने साथ दिया। संगत की मनीष प्रभाकर ने।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्वनी शिरोमणी? असीम शिरोमणी, अमोल शिरोमणी, समी आगाई, हरीश भदोरिया, विनय बंसल, भगवान सहाय, मोहन सिंह, डॉक्टर डीवी शर्मा, महावीर सिंह, अम्बरीष पटेल, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन