Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: इस पिता - बेटी का दर्द जानकर सहम जाएंगे आप, कई बार हुआ बलात्कार

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 129

Agra. 'अपनी लड़की को मुझे दे दो, उसकी मेरे से शादी करा दो नहीं तो लड़की के साथ साथ पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।' इस तरह की धमकियां एक परिवार को रोज मिल रही है। इन धमकियों के चलते पीड़ित परिवार दशहत के साये में जी रहा है। चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससें आरोपी के हौंसले बुलंद है। बेटी को उठाकर ले जाने की लगातार मिल रही धमकी के बीच पीड़ित ने आज हिम्मत जुटाकर थाना ताजगंज में शिकायत दर्ज कराई है।

पलायन को मजबूर हुआ पिता

मामला ताजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पीड़ित पिता ने बताया कि गांव के पास का ही संजय यादव 24 वर्षीय बेटी को परेशान करता है। उसके साथ आए दिन छेड़खनी और अभद्रता करता है। विरोध करने पर बेटी के साथ पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी देता है। इस धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। परिवार और बेटी को बचाने के लिए उसने अपने घर से पलायन कर लिया है लेकिन दबंग फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

पीड़िता ने बयां की भयावह दास्ता

पिता के दर्द से ज्यादा पीड़िता का दर्द और ज्यादा भयानक निकला। उसने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि लगभग तीन साल पहले वो कुंडोल के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाती थी। मार्च 2022 से करवाना निवासी संजय यादव उसका पीछा करने लगा और छेड़खानी करने लगा। कई बार विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। तमंचा दिखाकर भाई और पिता की हत्या करने की धमकी देने लगा। इस घटना से वह बहुत ज्यादा डर गई। इसके बाद उसने छोटे भाई से मेरे नजदीक आने के लिए दोस्ती कर ली। एक दिन अकेला पाकर उसने तमंचे के बल पर बलात्कार किया और फिर किसी से कहने पर भाई और पिता की हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद स्कूल जाते समय आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। अगस्त 2022 से सितंबर 2023 तक कई बार उसने जबरन उसके साथ संबंध बनाए उसका बलात्कार किया। उसके अश्लील फ़ोटो व वीडियो बनाये और वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस के पास जाने पर कहने लगा कि 'मेरा आपराधिक इतिहास जान लो। तौरा पुलिस चौकी को आग के हवाले कर चुका हूँ।'

दबंग के दोस्त भी धमकाने लगे

पीड़िता का आरोप है कि जब वह पुलिस को सबकुछ बताने की बात कहती तो उसके दोस्त भी आकर धमकाते। कहते पुलिस के पास जाने से पहले वीडियो देख लो जो तुम्हारी है। जिंदा रहना है तो संजय से शादी कर लो। पुलिस भी उसका कुछ नहीं कर सकती है।

पुलिस से इंसाफ की गुहार

पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जिससे उसकी बेटी और परिवार सुरक्षित हो जाये, साथ ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन