Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र पर युवकों ने बोला हमला, मारपीट कर किया घायल

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 54

Agra. सुबह के समय कोचिंग लेने के लिए जा रहे एक छात्र पर कुछ दबंग छात्र अचानक से टूट पड़े। छात्र को बेरहमी से मारापीटा और फिर अपनी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। जब तक पीड़ित छात्र को कुछ समझ आता सभी उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। छात्र को मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ उसका मेडिकल हुआ और प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।

पूरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के भगवान टॉकीज का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्र आकाश अकोला का रहने वाला है लेकिन एसएससी की तैयारी के चलते वह भगवान टॉकिज के पास ही किराये पर घर लेकर रह रहा है। वह सुबह अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था। तभी रास्ते में कुछ लोग दोपहिया वाहनों से आये और उस पर टूट पड़े। उसे बेरहमी से मारा। वह कुछ समझ पाता तब तक आरोपी फरार हो गए लेकिन आकाश ने एक गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। न्यू आगरा थाने में शिकायत कराई और गाड़ी का नंबर भी पुलिस को दिया।

पुलिस गाड़ी के नंबर के माध्यम से आरोपियों तक पहुँच गई। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल से बात की और उसे बुलाया लेकिन वह नहीं आया। इस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़ित छात्र को मेडिकल व इलाज के लिए भेज दिया।

पीड़ित आकाश ने बताया कि वह कोचिंग जा रह था सभी पीछे से आये आरोपियों में उस पर हमला बोल दिया। वह समझ ही नहीं पाया कि आखिरकार उसके साथ मारपीट क्यों की गई जबकि वह आरोपियों को जानता तक नहीं है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन