Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रील की दुनिया को रीयल में रैंप पर उतारा स्पाइसी शुगर ने

Pragya News 24

Thu, Oct 17, 2024
Post views : 44
  • स्पाइसी शुगर संस्था ने आयोजित किया अनूठा वॉक आफ फेम शाे
  • हीरामंडी, सास बहू और फ्लेमिंगो जैसी वेब सीरीज के किरदारों में दिखीं सदस्याएं

आगरा। अदाकारी में किसी अदाकारा से कम नहीं दिखीं स्पाइसी शुगर की सदस्याएं। प्रसिद्ध वेबसीरीज के सुर्खियां बने किरदारों को रैंप पर जब वॉक करते हुए सदस्याओं ने प्रस्तुत किया तो माहौल गर्मजोशी से भर उठा। गुरुवार को ताज महल रोड स्थित ताज होटल एंड कंवेंशन सेंटर में स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा वॉक आफ फेम का आयोजन किया गया।

ताज महल रोड स्थित ताज होटल एंड कंवेंशन सेंटर पर स्पाइसी शुगर द्वारा आयोजित वॉक आफ फेम शाे में प्रस्तुति देतीं सदस्याएं।

मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, डॉ रंजना बंसल, अपर्णा रजावत, पायल सेठ, मानसी चंद्रा, ऋतु बजाज, नूतन बजाज और संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, सिमरन अवतानी और शिखा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद रैंप पर एक एक कर वेबसीरीज के किरदारों की पेशकश कुछ जुदा अंदाज में हुयी। मल्लिकाजान , फरीदाजान किरदारों को शानदार अंदाज में पेश किया। सास बहू और फ्लेमिंगो, क्राउन, फोर मोर शाट प्लीज, इमली इन पेरस, क्रू, वेम्पायर डायरिज के सुर्खियां बटोरने वाले किरदारों से लेकर रामायण के पात्रों के सुंदर दर्शन, महाभारत की द्रोपदी का चीर हरण जैसे वृतांतों को संस्था की सदस्याओं ने अपने परिधानों और अभिनय से दर्शाया। और संदेश दिया कि आज भी समाज द्रोपदी का चीर हरण तो कर रहा है किंतु वो उसे कमजोर समझने की भूल न करे। नारी आज अबला नहीं आ बला भी बनना जानती है।

वॉक आफ फेम में स्टाइल और फैशन के साथ किरदार के मुख्य डॉयलॉग एवं गीत भी प्रस्तुत किये गए। शाे स्टापर रहीं संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा। एक पहल पाठशाला की बच्चियों के साथ सशक्त नारी का संदेश दिया और जीना यहां, मरना यहां गीत से शो का समापन किया। समापन पर सभी सदस्याओं ने हाथाें में दिल की आकृति का गुब्बारा लेकर नारी सशक्तिकरण का संकल्प लिया।
पूनम सचदेवा ने बताया कि महिलाएं अपने आप में सशक्त हैं, इसका संदेश वॉक आफ फेम के माध्यम से दिया गया है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज के किरदारों को जीते हुए रैंप पर जिज्ञा जापरा, डॉली विज, अर्चना गर्ग, मंजरी शर्मा, मोनिका बजाज, पुष्पा पोपटानी रेनू लांबा, पूजा ओबेरॉय, रिम्पी जैन, स्नेहा जैन, नीतू चौधरी आदि सदस्याओं ने अपना जलवा बिखेरा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन