: सफेद शर्ट पहनो, लेकिन उसको दाग रहित मेन्टेन रखो - जयगोपाल अग्रवाल
Sun, May 19, 2024
विद्या देकर बनाए शहर मे अनगिनत रत्न
शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य जयगोपाल अग्रवाल का किया लीडर्स आगरा ने सम्मान
आगरा। विद्या के रत्न और तमाम गुरुमन्त्र दे कर शहर मे अनगिनत रत्न बनाने वाले शिक्षाविद् एवं नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान एम.डीजैन इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य 95 वर्षीय जयगोपाल अग्रवाल के देशभर में शिष्य हैं और महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है। वे महावीर दिगंबर जैन इंटर कालेज (एमडी जैन इंटर कालेज) के डिप्टी प्रिंसिपल थे, और यही प्राचार्य नियुक्त हुए। आज भी विद्यार्थियों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। उनके सम्मान की खबर सुन, उनके कई शिष्यों ने फोन कर लीडर्स आगरा को साधुवाद दिया।
रविवार को लीडर्स आगरा ने “चलें शहर को समर्पित, बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत अग्रवाल का उनके आवास 21 टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस पर जाकर अभिनंदन किया। अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा को माता सरस्वती की उपासना माना और कालेज को विद्या का मंदिर। उन्होंने बच्चो को कहा ‘‘सफेद शर्ट पहनो-लेकिन उसको दाग रहित मेन्टेन रखो, इसी भावना से उन्होंने विद्यार्थियों को विद्याधन प्रदान किया। आज उनके द्वारा पढ़ाये विद्यार्थी देश के विभिन्न नगरों में उच्च पदों पर हैं।
लीडर्स आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने कहा कि जयगोपाल अग्रवाल जी शिक्षा के क्षेत्र में एक गौरवाशाली नाम है। उन्होंने अपनी अद्भुत कार्यशैली और परिश्रम से कालेज में शिक्षा की जो नींव रखी, उसी से आज तक वह शहर के प्रमुख और यशश्वी कालेज में शामिल हैं। जहां शिक्षा ग्रहण करके विद्यार्थी अपने आप को गौरवान्वित समझता है। 95 वर्षीय श्री अग्रवाल ने कालेज बहुत उंचाइयों तक पहुंचाया, इसलिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल को शाल ओढ़ा कर प्रशस्ति एवं अभिनन्दन पत्र प्रदान किया। लीडर्स आगरा परिवार ने अपनी बहुचर्चित इलायची की माला इनके गले मे पहनाई, इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कार्यालय के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मोती लाल जैन के अलावा लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाह, रीनेश मित्तल, विकास सिकरवार, एस. के बग्गा, रवि गिड़वानी, रेनू यादव, राहुल जैन, राजदीप ग्रोवर, राजू सविता आदि मौजूद रहे।
: 40 जोड़ों ने एक साथ किया एकादशी उद्यापन
Sun, May 19, 2024
अग्रवाल महासभा बल्केश्वर द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह
40 जोड़ों ने किया उद्यापन, यज्ञ के साथ कल होगा समापन
आगरा। एकादशी महारानी के जयकारों संग 26 कथाएं और श्रीहरि का सत्संग। हर तरफ भक्तिमय आनन्द और उत्साह। कुछ ऐसा ही दृष्य था वाटर वक्र्स स्थित अग्रवन में, जहां अग्रवाल महासभा, बल्केश्वर द्वारा तीसरे सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा सहित विभिन्न स्थानों (उत्तराखण्ड, बरेली, मथुरा, टूंडला, फिरोजाबाद आदि) के 40 जोड़ों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम विधि विधान के साथ श्रीफल अर्पित कर चैकी पूजन किया गया। इसके उपरान्त ओमकार शास्त्री के नेतृत्व में 26 ब्राह्मणों द्वारा 60 जोड़ों ने एकादशी उद्यापन की 26 कथाओं का श्रवण किया। प्रत्येक माह में कृष्ण व शुक्ल पक्ष व अधिक मास की दो कथाओं सहित 26 कथाओं के महात्म्य को समझाया। पूजन के उपरान्त ब्रह्म भोज हुआ। जिसमें यजमानों सहित उनके परिजनों व समिति के सदस्यों ने श्रद्धा भाव के साथ भाग लिया। कल गऊदान के साथ पूर्ण आहूति के साथ यज्ञ किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीराम अग्रवाल, रामरतन अग्रवाल, कौशल किशोर सिंघल, गिरीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल को महासभा की ओर से माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक बंगाली मल, मुख्य संयोजक मुरारीप्रसाद अग्रवाल, विनय आगरी, महेश ग्वाला, मनीष गर्ग, राजकुमार बॉबी, महेश जौहरी, अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, पूनम गोयल, अनिता, दीपा, अंजू, शालिनी, गीता, प्रियंका, शगुन, रुचि, अंजली, मनीषा, प्रीति, माधवी, नीतू आदि उपस्थित थीं।
मोहिनी एकादशी पर नारायण ने मोहिनी रूप किया था धारण
ब्राह्मणों द्वारा मोहिनी एकादशी का महत्व समझाते हुए बताया कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। क्योंकि आज ही के दिन भगवान विष्णु ने दैत्यों से मुक्ति दिलाने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। इसलिए आज के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप का पूजन किया जाता है। इस व्रत को करने से मन की अशांति और जीवन के क्लेश दूर होते हैं। परिवार में सुख सम्वृद्धि और शांति आती है। सीता माता के वनवास जाने पर मन शांत रहने पर श्रीराम ने भी अपने कुल गुरु ऋषि वशिष्ठ के कहने पर एकादशी का व्रत श्रीराम ने भी किया। ऋषि वशिष्ठ ने श्रीराम को और श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मोहिनी एकादशी का महत्व समझाया था। एकादशी का व्रत करने वालों को हमेशा सत्य बोलना चाहिए।
: 40 जोड़े एकसाथ करेंगे एकादशी उद्यापन
Sat, May 18, 2024
अग्रवाल महासभा बल्केश्वर द्वारा 19-20 मई को आयोजित किया जा रहा सामूहिक एकादशी उद्यापन
40 जोड़े करेंगे एकादशी उद्यापन, चैकी पूजन के साथ होगा शुभारम्भ
आगरा। अग्रवाल महासभा बल्केश्वर का तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह 19-20 मई को वॉटर वक्र्स स्थित अग्रवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 40 जोड़े एक साथ एकादशी उद्यापन सम्पन्न करेंगे। उद्यापन में 26 कथाओं के लिए 26 पंडितों की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी अग्रवाल महासभा के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल, वॉटर वक्र्स स्थित अग्रवन में आयोजित प्रेस वार्ता में आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी।
संस्थापक बंगालीमल अग्रवाल, मुख्य संयोजक मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत बड़ा महत्व है। धार्मिक आयोजन हमें सकारात्मक उर्जा ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक व आत्मिक बल भी प्रदान करते हैं। इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जा रहा है। 19 मई को सर्वप्रथन गद्दी व चैकी पूजन के उपरान्त प्रत्येक माह में कृष्ण व शुक्ल पक्ष व अधिक मास की दो कथाओं सहित 26 कथाओं के महात्म्य को आचार्यों द्वारा समझाया जाएगा। महिला संयोजक नीलम अग्रवाल ने कहा कि 20 मई को सामूहिक महायज्ञ में आहूति देकर उद्यापन को सम्पन्न कर सभी ब्राह्मणों को भोजन के उपरान्त दक्षिणा व उपहार देकर विदा किया जाएगा। कहा कि वर्ष में 24 एकादशी होती हैं और दो अधिक मास की मोक्षदा एकादशी। इसलिए उद्यापन 26 कथाएं होती हैं। उद्यापन के लिए अभी से सभी बहनों को कार्य भी सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक बंगाली मल, मुख्य संयोजक मुरारीप्रसाद अग्रवाल, विनय आगरी, महेश ग्वाला, मनीष गर्ग, राजकुमार बॉबी, महेश जौहरी, अध्यक्षा नीलम अग्रवाल, महामंत्री पूनम गोयल, अनीता बंसल, अंजली गर्ग, दीपा अग्रवाल, शगुन, रजनी, मिखलेश, अंजू, अनीता गोयल आदि उपस्थित थीं।