: बसई मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता किया गया, परिवार की आँखे हुईं नम
Fri, Mar 1, 2024
Agra. जमा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब बसई मेट्रो स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है। बसई मेट्रो स्टेशन को अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। बसई मेट्रो स्टेशन का नाम कैप्टन शहीद शुभम गुप्ता के नाम पर रखे जाने की जानकारी जैसे ही शहीद के परिजनों को हुई तो उनकी आंखें भी नम हो गई। इस सम्मान के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
22 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अफसर और दो जवान शहीद हो गए। इनमें आगरा के डीजीसी क्राइम बसंत कुमार गुप्ता के बेटा कैप्टन शुभम गुप्ता भी शहीद हुए थे। कैप्टन शुभम गुप्ता का चयन 2015 में आर्मी में हुआ था। 2018 में कमीशन मिला। कैप्टन नाइन पैरा में थे। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी हमले में कैप्टन शुभम शहीद हो गए थे।
बसई मेट्रो स्टेशन शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के घर के ही समीप है। इसीलिए वहां के क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ शहीद के परिवारी जनों ने भी इस बसई मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर रखे जाने की मांग सरकार से की थी जो सरकार ने पूरी कर दी है। बसई मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदला जा रहा है जो अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम पर होगा इस संबंध में आदेश पत्र भी जारी किया गया है।
बहुत जल्दी आगरा में मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है संभावना व्यक्त की जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में मेट्रो की सौगात आगरा को मिल जाएगी। इसी का एक मेट्रो स्टेशन जो कैप्टन शहीद शुभम गुप्ता के घर के पास है जिसका नाम है बसई मेट्रो स्टेशन उसका नाम अब बदलकर कैप्टन शहीद शुभम गुप्ता कर दिया गया है।
: टोरेंट पावर कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
Fri, Mar 1, 2024
आगरा। गोविंद चाहर के नेतृत्व में टोरेंट पावर कार्यालय जोन-1, होटल काम्प्लेक्स, फतेहाबाद रोड पर टोरेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की टोरेंट पावर की तानाशाही नही चलेगी, टोरेंट पावर मुर्दाबाद, मुर्दाबाद। जब अंदर से केबी सिंह, एजीएम आये तो गोविंद चाहर ने पूरा मामला बताया कि टोरेंट पावर शहर में तानाशाही कर रही है।लूटपाट मचा रखी है। उल्टा सीधा चार्ज बसूला जा रहा है।लोगो के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। फिर 600 रु एक्स्ट्रा लेकर जोड़ रहे हैं।
गोविंद चाहर ने कहा कि 10,000 रु से कम बिल वाला कोई कनेक्शन न काटा जाए। जिन लोगों ने बिना सूचना दिए कनेक्शन काटे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए तो एजीएम ने भाजपा नेता को जांच कर कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।
गोविंद चाहर ने मीडिया को बताया कि टोरेंट पावर तानाशाही रवैया अपना कर शहर के उपभोक्ताओं का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है।विधार्थियो के एग्जाम चल रहे हैं लेकिन मात्र 3 से 5 हज़ार बकाये के घरों के तानाशाही रवैये से विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसी का बकाया 3085 है तो किसी का 5300 रु तो किसी का इससे भी कम उनको बिना पूर्व सूचना दिए, बिना बताए कनेक्शन काटे जा रहे हैं। घर का मुखिया घर से बाहर होता है। जब बिल जमा कराने जाओ तो 600 रु एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा है। फिर बिजली का कनेक्शन 24 घंटे में चालू करेंगे जब तक घर के लोग और परीक्षार्थी अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं और परीक्षार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
दूसरा मामला यह है कि एक परिवार में चार भाई हैं। वो अपना अलग अलग कनेक्शन लगाना चाहते हैं तो उनको घर के चार पार्टीशन बनाने की बोल कर कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। फरियादी टोरेंट पावर के चक्कर लगा रहे हैं। किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। बिल के साथ उल्टा सीधा सरचार्ज जोड़कर लोगों से मोटी रकम वसूल की जा रही है।
गोविंद चाहर ने बताया कि 29 फरवरी को दिन में 11:30 बजे उनके नंबर पर टोरेंट पावर से कॉल आया कि बिल जमा करा दो नहीं तो 12 बजे तक बिजली काट दी जाएगी। गोविंद चाहर ने अपना परिचय दिया और कहा कि हम लोग नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नवीन जैन जी के स्वागत कार्यक्रम में हैं, शाम 5 बजे तक जमा करा दूंगा तो टोरेंट की तरफ से कॉल करने वाले ने 4 बजे तक जमा कराने का आश्वाशन दे दिया। जब गोविंद चाहर 3 बजे घर पहुंचे तो पता चला कि बिजली तो सुबह 10 बजे से नहीं आ रही है। यानी बिजली कनेक्शन काटने के बाद सूचना दी जा रही है। जिसकी शिकायत कर आज प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर डीपी राठौर, उपकार सिंह, विजय गौर, देवेंद्र चाहर, गंगा प्रसाद, मनोज बाल्मीकि, सुनील बघेल, सूरजभान त्यागी आदि लोग रहे।
: यूट्यूब के कमेन्ट बॉक्स से होता था नकली नोट के लेन देन का कारोबार, ऐसे चढ़ा जीआरपी के हत्थे
Fri, Mar 1, 2024
Agra. जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा कैंट ने सर्विलांस टीम की मदद से नकली करेंसी छापने और उसे बाजार में खपाने वाले गिरोह के एक और शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस शातिर अपराधी पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। जीआरपी आगरा कैंट को यह सफलता मथुरा जाकर मिली है। जीआरपी आगरा कैंट ने शातिर अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता बृजेश मौर्या पुत्र फूल सिंह मौर्या निवासी एस-11 चम्पा नगर गुर्जर की थड़ी चम्पा नगर थाना मानसरोवर जनपद जयपुर राजस्थान है। पिछले दिनों थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पर मु0अ0सं0- 354/22 धारा 489A/489B/489C/489D IPC के तहत 9 दिसंबर 2022 को वादी उ0नि0 सर्वेश कुमार निवासी आशा बिधुना थाना अछल्दा जिला औरैया (उ0प्र0) की लिखित तहरीर के आधार जाली नोटों को बनाना व बाजार में चलन में लाने के सम्बन्ध में कलीमुल्ला काजी पुत्र मोहम्मद शरीफ समेत कुल 9 नफर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में थाना जीआरपी आगरा कैन्ट द्वारा विवेचना आगे बढ़ाई गई तो अभियुक्त बृजेश मौर्या का नाम जांच में प्रकाश में आया।
बृजेश मौर्या को जीआरपी टीम कड़ी मेहनत व अथक प्रयास करते हुए सर्विलांस टीम की मदद से मथुरा जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक बृजेश मौर्या सहित कुल 09 गिरफ्तारियां हो चुकी है।
जीआरपी कैंट के अनुसार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नकली नोट छापने व सप्लाई करने का काम करता था। यूट्यूब के कमेन्ट बाक्स में नकली नोट के लेन देन हेतु अपना नंबर डाल देता था जिससे लोग मुझसे सम्पर्क कर नकली नोट ले जाते थे और बाजार में चलाते थे। हमारा गिरोह में कलीमुल्ला, सनाउल और रौनक आदि ने नकली नोट को छापने से लेकर सप्लाइ तक चैन बनायी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को नकली नोट सप्लाइ करने का काम मेरा था। मैं मुख्य रूप से सभी पक्षों के बीच संपर्क कड़ी के रूप में भी काम करता था।