: भाजपा महिला मोर्चा का स्मार्ट महिला सम्मेलन
Sat, Feb 3, 2024
आगरा। आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा महिला मोर्चा ने स्मार्ट महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 शहर स्मार्ट सिटी में चयनित हुए है। इसको लेकर स्मार्ट महिला सम्मलेन की शुरुआत की गई है। आगरा से इस सम्मलेन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाएं स्मार्ट बने और पीएम मोदी व सीएम योगी की नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित, स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के साथ उनके सम्मान के लिए इस सम्मेलन को किया जा रहा है। पीएम के पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समय महिलाएं नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और नाम सुनना नहीं चाहती है। उन्होंने मन बना लिया है कि तीसरी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि महिलाएं उन्हें क्यों इतनी तबज्जो दे रही है उसके पीछे कई कारण है। सरकार में आते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी के लिए कार्य किया। उन्हें स्वावलंबी बनाने के साथ साथ उन्हें सशक्त बनाया। महिला सशक्तीकरण के कई अभियान चलाए और सरकार की तमाम योजनाओं में उनका ध्यान रखा गया। इतना ही नही जो महिलाएं आजतक राजनीति में पिछड़ी थी उन्हें आगे लाने का काम भी पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है।
उन्होंने कहा कि आज लोकसभा, विधानसभा या फिर राज्यसभा में नजर डालेंगे जो सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा की ओर से इन सदनों में है। निश्चित मानिए पीएम मोदी महिलाओं को टिकट भी देंगे और वो जीतकर सदन में भी पहुँचेगी।
सपा द्वारा लोकसभा चुनाव की पहली सूची जारी करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नही है। यहाँ पर लोकतांत्रिक तरीक़े से कार्य होता है। सभी नेता बैठते है विचार विमर्श करते है तभी कोई निर्णय होता है। सपा कभी भी अपनी सूची जारी कर सकती है।
: खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काटा, बेहोश होकर गिरा
Sat, Feb 3, 2024
Agra. खेत पर जा रहे युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा तो परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही युवक को तुरंत इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और जहर को शरीर में पहले से रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाए।
पूरा मामला नूरपुर तनोरा गांव का है। युवक विनोद ने बताया कि वह सुबह 11 बजे खेत पर जा रहा था। खेत पर जाने के दौरान रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप पर पैर रखते ही उसने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने से युवक बेहोश होने लगा और गिर गया। पीछे से आ रहे विनोद के भतीजे ने जब उसे देखा तो तुरंत दौड़ लगा इतना विनोद ने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है, यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत परिवार के लोग उसे चिकित्सा से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
आगरा के जिला अस्पताल में युवक विनोद को चिकित्सकों ने देखा और गंभीर स्थिति होने पर उसका प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ सांप के काटने की जहर को रोकने के लिए इंजेक्शन भी लगाया गया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद युवक ने भी राहत की सांस ली लेकिन वह चिकित्सक से पूछता रहा कि मुझे कुछ होगा तो नहीं।
: अवैध रूप से शराब बेचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, 28 अदद बोतले बरामद
Sat, Feb 3, 2024
Agra. शराब माफियाओं और तस्करों की कमर तोड़ने में आगरा पुलिस जुटी हुई है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने लगभग 28 अदद बोतले शराब की बरामद की है।
पूरा मामला थाना बमरौली कटारा क्षेत्र का है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में शातिर अपराधियों और तस्करों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर रखा है तो वही पुलिस को शराब तस्करी व अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिल2 रही थी। इस पर थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल व एसओजी टीम पूर्वी जोन के साथ मिलकर कार्यवाही को अंजाम दिया और अवैध रूप से शराब बेचने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 अदद बोतल शराब की बोतल बरामद की जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10,0000 रुपए है और 01 अदद मोबाइल बरामद किया है। पुलिस शराब के इस नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।