Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शहर के व्यापारियों की समस्याओ को लेकर आगरा व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम दिया आठ सूत्रीय प्रतिवेदन

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 140
  • नई दिल्ली मे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय मंत्री को सौपा ज्ञापन

आगरा। राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सम्मान समारोह में आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा के व्यापारियों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रतिवेदन राष्ट्रीय मंत्री मुकुंद मिश्रा को सौंपा।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवेदन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मांग कि आगरा में भी बेंगलूरू की तरह आईटी हब बनाया जायें क्योकि शहर का युवा बड़े पैकेज के लालच में अपना पुश्तैनी व्यापार को छोड़ कर विदेशों में बस रहें हैं, लेकिन आईटी हब के बनने से उनके पलायन पर रोक लगेगी। शहर के रेडीमेड व्यापार के लिए रेडीमेड गारमेंटस हब और इलैक्ट्रोनिक्स हब इंडस्ट्री बनाने की मांग की, जिससे टीटीजेड की बंदिशो का शहर के व्यापारियों को लाभ मिल सके। पंजीकृत जीएसटी व्यापारीयों को नोमिनी की व्यवस्था लागु करने की मांग की, जिससे प्रोपराइटर की मृत्यु के पश्चात जल्द से जल्द उसके नॉमिनी को नया पंजीयन, बैंक खाता और खरीद बिक्री में सुविधा मिले सके। वही आईटीसी के संबंध मे मांग रखी कि विक्रेता द्वारा अपना जीएसटी समय पर नहीं भरने पर क्रेता का आईटीसी ना रोका जाये व ना ही वह कर क्रेता से वसूला जायें हाईकोर्ट के द्वारा इस तरह के अनेकों ऑर्डर आ चूके है, इसलिए इसे जीएसटी काउंसिल इम्पलीफाई करे। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के उपरांत पेशन और आयुष्मान योजना के तहत 20 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाए। इसके अतिरिक्त शहर के रेडीमेड गारमेंट्स और चांदी की पायल को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल करने और जीएसटी फैसिलिटी काउंसिल का गठन करने की प्रमुख मांग रखी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में आगरा व्यापार मंडल के संगठन महामंत्री राकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, मंत्री राजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन