Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: युवक पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपियों को मिली जमानत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Agra. आगरा पुलिस का खेल तो देखिए एक युवक के साथ जमकर मारपीट हुई। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले ही आरोपियों को धारा 151 में जमानत दे दी गयी। अब पीड़ित ने तहरीर दी तो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। युवक को खून की उल्टियां हुई तो एक बार फिर पीड़ित उसे जिला अस्पताल ले आए।

मजदूरी करके लौट रहा था युवक

मामला खंदारी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बापू नगर निवासी दिनेश मजदूरी करता है। दिनेश के परिजनों में बताया मजदूरी करने के बाद दिनेश घर वापस लौट रहा था। खंदारी चौराहे पर पड़ोस के रहने वाले युवक आकाश महेंद्र आशीष और बंटी मिले। उन्होंने दिनेश को रोक लिया और फिर उसके साथ झगड़ा करने लगे। बात इतनी बढ़ गई की लाठी और चाकू से उस पर हमला बोल दिया। इस घटना में युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

खंदारी चौकी पुलिस पर खड़े हुए सवाल

युवक की बहन ने खंदारी चौकी पुलिस पर सवाल खड़े किए है। उसका कहना है कि जिस दिन भाई को बेरहमी से पीटा गया। उसी दिन पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और अगले दिन उन्हें थाने से ही जमानत देकर रिहा कर दिया। पीड़ित की बहन ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले ही उन्हें जमानत दे दी गयी। अब जब उनसे धाराएं बढ़ाने की कह रहे हैं तो नानुकुर कर रहे है।

भाई को फिर कराया भर्ती

शुक्रवार को दिनेश को एक बार फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबियत बिगड़ रही थी और खून की उल्टी भी हो गई थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि इससे पहले भाई का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मिली जान से मारने की धमकी

पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने थाने से आरोपियों को जमाना दे दी। अब आरोपी बेखोफ होकर क्षेत्र में घूम रहे हैं और मुकदमा वापस लेने के लिए घर पर आकर धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि घर पर दिनेश के अलावा कोई नहीं है। घर की सभी महिलाएं डरी हुई है लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन