: 16 को फंटूस किड्स कार्निवल में धूम मचाएंगे नौनिहाल
Wed, Nov 13, 2024
जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग करेगा फंटूस किड्स कार्निवल का आयोजन
कमला नगर स्थित जैन पार्क, डी ब्लॉक में सजेगा बच्चों की मस्ती के लिए मंच
आगरा। कौशल विकास, छुपी प्रतिभा निखार, मस्ती−धमाल और खेल बेशुमार होगा जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग के फंटूस किड्स कार्निवल में। आयोजन में शहरभर के बच्चों को माता पिता संग जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग द्वारा आमंत्रित किया गया। बुधवार को कमला नगर स्थित जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग में आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह आयोजित किया गया।
स्कूल की यूनिट इंचार्ज अवनीत अरोड़ा ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक कमला नगर के डी ब्लॉक स्थित जैन पार्क में फंटूस किड्स कार्निवल आयोजित किया जाएगा। कार्निवल का किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है। बच्चों के लिए विविध स्टॉल्स पर खाने पीने के साथ कौशल विकास, खेल आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही कक्षा एक से 6 तक के बच्चों के लिए इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता, कक्षा 2 से आठवीं तक के बच्चों के लिए अलग−अलग श्रेणियों में सोलो डांस प्रतियाेगिता होगी। दो से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी।
स्कूल एडमिन दिव्या चतुर्वेदी ने बताया कि फंटूस किड्स कार्निवल का शुभारंभ एवं बच्चों का मार्गदर्शन मेयर हेमलता दिवाकर, जीडी गोयंका स्कूल के चैयरमेन केपी अग्रवाल, प्रो वाइस चैयरमेन संजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, अक्षत अग्रवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बचपन से बच्चों में संस्कारों के साथ आत्मनिर्भरता के गुण भी विकसित हों। इसलिए फंटूस कार्निवल में बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए भी मंच प्रदान किया जाएगा।
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर नीतू सिंह, शिल्पी गोयल, पूजा सुडान, शालू शर्मा, मानसी पांडे, केशव कुमार, स्वराज राजपूत, अजय विश्वास, श्वेता विज आदि उपस्थित रहीं।
: तपस्या फाउंडेशन ने मनाया दिवाली उत्सव, खिले नौनिहालों के चेहरे
Mon, Oct 28, 2024
आगरा। बुढ़ान सैयद स्थित बेसिक शिक्षा विद्यालय के बच्चों के साथ तपस्या फाउंडेशन द्वारा दिवाली उत्सव मनाया गया। रंगबिरंगी आतिशबाजी देखकर बच्चों के चेहरे पर दीपाें की भांति झिलमिलाहट चमक उठी।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने बताया कि त्योहार का असली आनंद बच्चों की खुशी देखकर मिला। बच्चों को दिवाली उपहार के तौर पर रगाेली, बंदरवान, पटाखे, फूड पैक, चॉकलेट आदि दिए गए।
विद्यालय के शिक्षक राजीव वर्मा ने बच्चों को दिवाली के महत्व के बारे में बताया। साथ ही पटाखे सावधानी से चलाने की हिदायत भी दी। गीत संगीत पर थिरकते हुए बच्चों ने जमकर धमाल किया। इस अवसर पर मोहित दिवाकर, दिव्यांश सक्सेना ने व्यवस्थाएं संभालीं।
: दीया सांझ में जगमगाया एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, मम्मी संग बच्चों ने की रैंप वॉक
Sun, Oct 27, 2024
शास्त्रीपुरम स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया दिवाली उत्सव “दीया सांझ”
रंगोली और डांस प्रतियोगिता संग रैंप वॉक का लिया लोगों ने आनंद, चखा चटपटी चाट का भी स्वाद
आगरा। दीपमालिकाएं सजाते हुए शास्त्रीपुरम स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में “दीया सांझ” दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। मेयर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्जवलित कर शनिवार की सांझ को रोशन किया और गणेश वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि बच्चों को सामूहिक रूप से त्योहार मनाने के लिए स्कूल द्वारा प्रेरित करना अच्छी पहल है।
प्रधानाचार्य गुरलीन कौर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दिवाली रोशनी के साथ सामाजिक समरसता का भी त्योहार है। बच्चों को यही संदेश देने के लिए दिवाली उत्सव में शहरवासियों को आमंत्रित किया गया। उत्सव में शामिल लोगों ने दीपों से स्कूल परिसर को सजाया। साथ ही माताओं संग बच्चों ने रंगोली, डांस और पारंपरिक परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता में जमकर अपने हुनर को प्रस्तुत किया। बच्चों ने खेलकूद और चाट पकौड़ी की स्टॉल पर मस्ती की। विगत दिनों हुयी स्केट्स चैंपियनशिप में आठ वर्ष के वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हरमन राजपूत और उर्विल चतुर्वेदी और अंडर 10 में तृतीय रहीं इशानी को पुरस्कृत किया गया।
व्यवस्थाएं नंदिनी मित्तल, गोविंद गुप्ता, सिमरन जीत कौर, अलिमा अली, आमिर खान आदि ने संभालीं।