Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रैम्प शो, हालीबुड, बॉलीवुड के तड़के के साथ भारत के विभिन्न प्रांतों की परंपरा के बिखरे रंग

Pragya News 24

Thu, Oct 5, 2023
Post views : 164

आगरा। दिलकश हसीनाओं का मेला जगमग सितारों की दुनियां से कुछ कम नहीं था। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा होटल मुगल में सजी बाहरों की महफिल में आज दुनिया का ऐसा कोई रंग नहीं था जो न हो। हालीवुड, बॉलीवुड की तड़क भड़क के साथ भारतीय संस्कृति की सादगी और संस्कृति भी थी। पंजाब के डोल नगाड़े, खेत खलिहान तो गुजरात का गरबा और महाराष्ट्र का नृत्य लावनी भी था। संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं… गीत गाते हुए मंच पर थिरकते हुए पहुंची तो महफिल की सभी शोख हसीनाएं भी उनके साथ झूमने लगी।

मस्ती और दिल को छू लेनी खुशी के साथ सम्पन्न हुए रैम्प शो का शुभारम्भ शिव स्तुति सत्यम शिवम सुन्दरम के साथ हुआ। सबसे पहले जहां रैट्रो थीम रैम्प शो के जरिए मैं तेरी चांदनी, मैं महलों की शहजादी जैसे गीतों पर रैम्प शो कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई। मुगल थीम, वैडिंग थीम, पंजाबी थीम, वॉलीबुड थींम पर संस्था की सदस्याओं ने रैम्प में फैशन के सतरंगी रंग बिखेरे। रैम्प शो उत्साह और उमंग से इतना भरा था कि दर्शक दीर्धा में बैठी सदस्याएं भी हर थीम के रैम्प शो पर थिरकती नजर आयी। जहां नजर डालो चकाचौंध करने वाली रोशनी में सितारे बिखरे नजर आ रहे थे।

इस अवसर मेयर हेमलता कुशवाह, मधु बधेल, डॉ. रंजना बंसल, बबिता चौहान, पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर, कोमिला, गरिमा, नीतू चौधरी, मीनल, साइशा, स्नेहा, कृतिका, रेनू लाम्बा, रिम्पी, पूजा, हरमीत, रादिका, रुचि, स्वाति, मिनी, रचना, जिज्ञा, सौम्या, प्रीति गुप्ता, प्रियंका, सिमरन, शिल्पा, निष्ठा आदि ने रैंप पॉक किया।

स्पेशल बच्चों ने भी किया रैंप वॉक

स्पाइशी शुगर के मंच पर आज हर्षित मैमोरियल चैरिटेबिल स्कूल के छोटे-छोटे स्पेशल बच्चों ने भी रैम्प वॉक किया। इस अवसर पर संस्था की सदस्याओं ने स्कूल के लिए चैरिटी भी की। सभी बच्चों को उपहार प्रदान कर हें प्रोत्साहित किया गया। पूनम सचदेवा ने यह कहते हुए बच्चों का हौंसला बढ़ाया कि ईश्वर ने इन्हें कुछ कम दिया है परन्तु एक्स्ट्रा बहुत कुछ दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन