: सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक की वॉकथॉन में पुरुष धोती कुर्ता और महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ी
Fri, Feb 16, 2024
•
आगरा स्पोर्ट्स फाउण्डेशन द्वारा ताज महोत्सव के तहत 3 किमी की वॉकथान का किया गया आयोजन
•
मण्डलायुक्त ने किया उद्घाटन, दौड़ पूरी होने पर ढोल नगाड़ों से हुआ प्रतिभागियों का स्वागत
•
हाथ में झंडा लेकर खूब लगे भारत माता के जयकारे
आगरा। पुरुषों के सिर पर पगड़ी और भारतीय परम्परागत परिधान धोती कुर्ता। वहीं महिलाओं ने साड़ी पहनकर ताज महोत्सव के तहत आयोजित वॉकथॉन में भाग किया और भारतीय संस्कृति और कला की सुन्दरता व प्रधानता को आगरा स्पोर्ट्स फाउण्डेशन द्वारा आयोजित वॉकथान में कुछ अलग अंदाज में प्रदर्शित किया। भारत माता के जयकारे और हाथों में लहराता तिरंगा, ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते प्रतिभागी। जिसमें ब्रह्मकुमारी और शीरोज की एसिड अटैक सरवाइवर भी शामिल थीं।
आगरा स्पोर्ट्स फाउण्डेशन द्वारा ताज महोत्सव के तहत सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक 3 किमी की वॉकथान का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 300 से अधिक धावकों ने भाग लिया। वॉकथॉन का शुभारम्भ मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजना बंसल और एडिशनल कमिश्नर राजेश कुमार ने ध्वजारोहण करके दौड़ का शुभारंभ किया। शिवानी व डॉ. रचना अग्रवाल ने दौड़ प्रारम्भ होने से पूर्व वार्मअप कराया। वॉकथॉन में ब्रह्मकुमारीज, शीरोज संस्था की एसिड अटैक पीड़ित सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ताजमहोत्सव में लोगों को आमंत्रित करने के साथ स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दौड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फाउण्डेशन के अध्यक्ष डाॅ. विकास मित्तल, संदीप ढल, महेश सारस्वत, डाॅ. संजय गुप्ता, अजयदीप, डॉ. एम.एस लोधी, भारत सारस्वत, रचना अग्रवाल, माला राजपूत, अजय यादव, कमलकान्त, संकल्प आदि उपस्थित थे।
ये रही विजेता प्रतिभागी
दौड़ के दौरान, प्रथम तीन विजेताओं को तनेरिया साड़ी की तरफ से उपहार स्वरूप साड़ी प्रदान की गई। प्रथम स्थान पर राधा राजपूत, द्वितीय स्थान पर सोनम कुमारी और तृतीय स्थान पर डॉक्टर सपना गोयल रहीं।
3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से होगी 21 किमी की हॉफ मैराथन
आगरा स्पोर्ट्स फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने बताया कि 3 मार्च को एकलव्य स्टेडियन से 21 किमी की हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल होंगी। आज आयोजित वॉकथॉन हॉफ मैराथन की तीसरी प्रोमो थी। जिसे ताजमहोत्सव के प्रति उत्साह व प्रचार के लिए आयोजित किया। वॉकथॉन में लगभग 300 से अधिक धावकों ने भाग लिया। हॉफ मैराथन में हजारों लोग भाग लेंगे। आगरा ताज हाफ मैराथन 2024 में भाग लेने के लिए, आप www.agrasportsfoundation.org पर पंजीकरण कर सकते हैं।
: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडीकल एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय यूनानी दिवस
Mon, Feb 12, 2024
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडीकल एसोसिएशन (नीमा) आयुर्वेद एवं यूनानी विधा के चिकित्सकों का एक राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत संगठन है जो कि प्रदेश एवं जिला स्तर पर चिकित्सकों एवं रोगियों के हितार्थ कार्य करता है। इसी श्रंखला में नीमा आगरा द्वारा राष्ट्रीय यूनानी दिवस के उपलक्ष्य में होटल अतिथिवन, वाटरवक्र्स पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद सिकन्दर हयात सिद्धकी, पूर्व निदेषक, यूनानी चिकित्सा सेवाएं उ. प्र. सरकार, विशिष्ट अतिथि जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डाॅ श्रीमती सुधा महेन्द्र प्रसाद सागर, जिलाध्यक्ष नीमा डाॅ. एम. एम. खान, जिलाध्यक्ष नीमा फिरोजाबाद डाॅ शिवकान्त, जिला वरिष्ठ चिकित्सक एवं कवि डॉक्टर अरुण उपाध्याय, डॉ यशपाल सिंह परमार, डॉ अरुण सेंगर थे। मंचासीन अतिथियों का नीमा आगरा के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर सिद्दकी द्वारा यूनानी चिकित्सा के विकास एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। जिला वरिष्ठ अधिकारी आगरा द्वारा सभी चिकित्सकों को यूनानी दिवस की बधाई दी गई। नीमा आगरा अध्यक्ष डॉ एम एम खान ने कहा नीमा आगरा अनवरत रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविरों, रक्तदान शिवरों एवं नीमा चिकित्सकों के लिए उपयोगी सी एम ई, क्षार सूत्र, पंचकर्म हिजामा आदि पर वर्कशॉप का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शॉल उड़ाकर एवं मोमेंटो भेंट का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मनीष मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में सचिव नीमा आगरा डॉ करुणाकर दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष नीमा आगरा डॉक्टर जीएस वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नीमा आगरा, कोषाध्यक्ष डॉ यदुवीर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ रिंकू अग्रवाल, डॉ इब्राहिम, डॉ यूनुस खान, डॉ राजू खान, डॉ नितेश उपाध्याय, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनुज जैन, डॉ सुंदर सिंह, डॉ दिनेश कुशवाहा आदि की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
: डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने लिया निशुल्क स्वास्थ शिविर का लाभ
Mon, Feb 12, 2024
मौसम बदलने से सर्दी, बुखार, इनफेक्शन के साथ एनीमिक व आंखों की समस्या के मरीजों की सबसे अधिक संख्या
आगरा। महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डेढ़ हजार अधिक मरीजों ने लाभ लिया। सर्दी, बुखार, जोड़ो में दर्द के साथ, एलर्जी, आंखों में जलन, करकराहट व नजर दोष की समस्या के मरीज भी शिविर में पहुंचे। महिलाओं के साथ बच्चों में भी लगभग 20 फीसदी से अधिक खून की कमी (एनीमिक) की समस्या मिली। मोतिया बिन्द के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए 160 मरीजों की चयन किया गया।
शिविर प्रारम्भ होने से पूर्व महाराजा अग्रसेन सेवा समिति व अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने हवन का आयोजन किया गया। सबसे अधिक मरीज बच्चों व आंखों में समस्या को लेकर पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि बंसल ने बताया कि 100 से अधिक बच्चे खून की समस्या वाले थे। जिनका शरीर का लंार सफेद या पीला, थोड़ा खेलने पर थकान, भूख न लगना व स्वभाव में चिड़चिड़ाहट जैसे लक्षण थे। उन्होंने अभिभावकों को सौमसी फल व सब्जी के साथ भुने चने व पौष्टिक आहार खिलाने की सलाह दी। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार ने कहा कि आंखों से पानी, करकराहट व नजर दोष के मरीज पहुंचे हैं। जिसका कारण मौसम का बदलाव व प्रदूषण है। फिजिशियन डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि शिविर में ऐसे मरीज भी पहुंचे जिनका बीपी 190 तक था। कहा कि सीने में जकड़न व सिर दर्द को अक्सर लोग गैस की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। परन्तु यह समस्या कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, हृदय रोग के कारण भी हो सकती है। ऐसे ही नरीज शिविर में पहुंचे जिन्हें पता ही नहीं था कि उनकी शुगर, बीपी व कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। शिविर के अन्त में समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महामंत्री बीडी अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल डॉक्टरों व समिति के सदस्यों को शिविर के सफल आयोजन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पा अग्रवाल, घनश्याम दास, महावीर मंगल, मुरारीप्रसाद, संजय अग्रवाल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, प्रियकांत, जितेन्द्र, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल, राम रतन मित्तल, प्रेमचंद अग्रवाल, ओपी होयल, मुन्नालाल, महेश, नवल किशोर, घरमवीर, उज्ज्वल, अंशुल बंसल, मिनिखल गोयल, दिव्यांश, अनन्या, शिव अग्रवाल, भूपेन्द्र, शिवम गर्ग, गौरव, आशीष, दीपक बंसल, आयुष, रवि आदि उपस्थित थे।
निःशुल्क मोतिया बिन्द के ऑपरेशन के लिए 160 मरीजों का चयन
शिविर में आंखों की समस्या लेकर 500 से धिक मरीज पहुंचे, जिनमें 160 मरीजों का चयन निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए किया गया है। 14 फरवरी के बाद से प्रतिदिन 10 मरीजों के ऑपरेशन प्रारम्भ कर दिए जाएंगे।
इन डॉक्टरों ने दीं निःशुल्क सेवाएं
शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शांतनु चैधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय शर्मा, फिजीशियन डॉ. एसके कश्यप, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. शैलजा शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीके तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदित गुप्ता, मेडिसिन के डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. केएम अग्रवाल, डॉ. एचसी साहनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. जगत पाल सिंह अपनी निशुल्क सेवाएं दीं।