Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट चुनावी केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन, प्रो बघेल ने केजरीवाल पर बोला हमला

Pragya News 24

Mon, Apr 1, 2024
Post views : 165

Agra. आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट के चुनावी केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर लोकसभा सांसद प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि देश की राजनीति में अरविंद केजरीवाल झूठी घोषणाओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी चुनावी गारंटी झूठी गारंटी है। वह भ्रष्टाचार के आरोप में अंदर हैं, और उसको स्वीकार नहीं कर पा रहे। अरविंद केजरीवाल की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। इस समय देश मोदी की गारंटी की गारंटी को गारंटी मान रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को जमीन पर उतारने के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। आगरा सुरक्षित सीट भी 400 के इस आंकड़े में एक मोती बनेगा और यहाँ से इस बार भाजपा 5 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी, इसके लिए धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने आगरा सुरक्षित सीट पर उन्हें पुनः टिकट देकर चुनावी रण में भेजा है। आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट का चुनावी कार्यालय एक अहम करदार निभाता है, यही से प्रत्याशी अपनी टीम के साथ रणनीति तैयार करता है। भारतीय जनता पार्टी ने आज आगरा सुरक्षित सीट का चुनावी कार्यालय विधिवत रूप से शुरू किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश मोदी की गारंटी पर एकजुट है, उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि अगर मोदी गारंटी देते हैं तो उन्हें मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आज मोदी विश्वास के प्रतीक हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीबीआई, ईडी एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ऐसा कहकर संविधान का और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं।

आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आगरा जनपद के नौ विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन