Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 1008 कलशों से होगा भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

Pragya News 24

Thu, Feb 13, 2025
Post views : 50

आगरा। 937 वर्ष प्राचीन एवं अतिशयकारी जिनालय श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में 15 व 16 फरवरी को भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक व द्वितीय उपाध्याय पदारोहण व मुनि दीक्षा दिवस का आयोजन भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसमें 16 फरवरी को मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यह जानकारी आज मोती कटरा स्थित बड़ा मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश कुमार जैन, मुख्य संयोजक मनोज बाथलीवाल, कोषाध्यक्ष अनन्त जैन व सुनील जैन ने दी।

आगरा दिगम्बर जैन परिषद, आगरा सकल दिगम्बर जैन समाज, श्रीअग्रवाल दिगम्बर जैन समिति, मोती कटरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीदिगम्बर जैन महासभा, मोती कटरा महिला मण्डल, शांतिनाथ युवा मण्डल, ज्ञानोदय क्लब सहयोगी संस्थाओं के रूप में मौजूद रहेंगी। 15 फरवरी को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण एवं बाहुबली विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ बड़ा मंदिर मोती कटरा में होगा। वहीं दोपहर 12 बजे उपाध्याय पदारोहण एवं मुनिदीक्षा दिवस तार की गली, मोती कटरा में होगा। 16 फरवरी को प्रातः 8 बजे भगवान बाहुबली महामस्तिकाभिषेक का आयोजन बड़ा मंदिर मोती कटरा में होगा। जिसमें 1008 कलशों से भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक सम्पन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यप्रकाश, सुनील आलोक जैन, विवेक जैन, पवन जैन, संजय जैन, महेश चंद जैन, मनोज जैन, विजय जैन, पंकज मूच आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन