Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के लिए महालक्ष्मी मंदिर से बल्केश्वर पार्क तक निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा

Pragya News 24

Wed, Aug 20, 2025
Post views : 79

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में 22 अगस्त से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के लिए 21 अगस्त, गुरुवार सुबह 09ः00 बजे बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 2100 माता-बहनें राधे रानी के स्वरूप में सुसज्जित मंगल कलश लेकर सहभागिता करेंगी। आयोजन से जुड़ीं माता-बहनों ने बुधवार शाम महालक्ष्मी मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भाव से भजन संकीर्तन करते हुए मंगल कलश सजाए।

मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक और प्रखर समाज सेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानन्द बापू के श्री मुख से दिव्य भागवत कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा स्थल पर वैलेट पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों और दो एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है ताकि अपने वाहनों की चिंता किए बिना भक्त कथा का श्रवण कर सकें।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि पूरे कथा पंडाल में मिंट लीफ की पाइपलाइन और कूलरों की व्यवस्था की जा रही है ताकि भक्तों को शीतल शीतल फुहार के साथ ठंडी महक का एहसास होता रहे।

कलश सज्जा के दौरान मुख्य यजमान सुगंधी परिवार से विनीता सुगंधी, ट्रस्टी सुमन गोयल, रजनी गोयल, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, पूर्विका बंसल, जागृति मित्तल, नेहा गोयल, सुनीता गोयल, मनीषा अग्रवाल, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, अल्पना गर्ग, रमा गुप्ता, मीरा कुशवाह, पूजा जैन, श्वेता राठौर, अंशिका गुप्ता, कुसुम लता, राजकुमारी अग्रवाल, रेखा शर्मा, संतोष शर्मा, शालिनी गुप्ता, सीमा अग्रवाल और ज्योतिव गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। गिर्राज बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल एवं विजय वर्मा ने व्यवस्थाएँ सँभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन