Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डोले में सवार होकर निकली राधारानी, कन्हैया संग हुआ अभिषेक

Pragya News 24

Sun, Sep 24, 2023
Post views : 151

आगरा। सोलह श्रंगार कर सजी राधारानी डोले में सवार होकर निकली तो हर भक्त उनके प्रेम की डोर से बंध गया। राधारानी के अलौकिक रूप के दर्शन को व्याकुल भक्तों के नयन एकटक निहारते रहे किशोरी जी को। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन मंदिर) में आज राधाष्टमी के उपलक्ष्य में राधारानी महामहोत्सव का आयोजन किया गया।

महामहोत्सव के प्रारम्भ में राधारानी के विशेष दर्शन के साथ उत्थापन आरती की गई। मृदंग और मंजीरों संग कीर्तन करते हुए मंदिर से राधा रानी की पालकी यात्रा निकाली गई। किशोरी जी के जयकारों संग नटखट गोपाल के जयकारों से परिसर गूंज उठा। जगमग रोशनी और पुष्पों से सजे पण्डाल तक पालकी पहुंची, जहां श्रीकृष्ण संग राधा-रानी का पंचामृत व पंचगव्य से इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविद प्रभु ने वैदिक मंत्रोच्चारण से अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरान्त श्रंगार कर महाभोग अर्पण किया गया। आज श्रीजगन्नाथ भगवान को राधारानी के प्रिय नीले रंग की पोशाक से श्रंगारित किया गया।

छप्पन भोग व फूल बंगला का भी आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा दामोदर लीला नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। राधारानी महाआरती के उपरान्त विश्राम दर्शन हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेंद्र अग्रवाल, संजीव मित्तल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, अखिल बंसल, विकास बंसल लड्डू, राजेश उपाध्याय, ओम प्रकश अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय कुकरेजा, राजीव अनिल गुप्ता, राजीव महलोत्र आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन