Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सब सुख लहै तुम्हारी शरणा, तुम रक्षक काहू को डर ना…

Pragya News 24

Tue, Sep 26, 2023
Post views : 143

आगरा। श्रीराम के उद्घोष और वीर हनुमान के जयकारों के साथ आज श्रीराम कथा में सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक अजय याग्निक ने भजनों के साथ सुन्दरकाण्ड की चौपाईयों को ऐसे पिरोया कि हर भक्त भक्ति में झूमने लगा। कुछ भक्त सुन्दरकाण्ड अपने साथ लेकर कथा स्थल पहुंचे, जहां अजय याग्निक से साथ सुन्दरकाण्ड में स्वर से स्वर मिलाया। भक्ति का ऐसा माहौल जहां जहां श्रीराम नाम के तरन खूब लूटे श्रद्धालुओं ने।

तू एक बार आजा हनुमान जी की शरण में…, हनुमान डटे रहो आसन पर, जब तक कथा राम की होवे… और केसर तिलक लगाएं मेरे राम जी… जैसे भजनों की भक्ति और सुन्दरकाण्ड के साथ श्रीराम और बजरंग बली की शक्ति मानों पंडाल में भक्तों को आर्शीवाद प्रदान कर रही थी। सुन्दरकाण्ड का आयोजन का संयोजन रविन्द्र सिंह पप्पू व स्वागत विमल सोलंकी ने किया।

श्री राम कथा कोठी मीना बाजार में संस्कार पाठशाला भोगीपुरा शाहगंज आगरा के बच्चों द्वारा श्री गणेश पंचरत्न श्री गणेश संकटनाशन स्तोत्र एवं शिव पंचाक्षर स्तोत्र द्वारा पादुका पूजन पोथी पूजन संपन्न हुआ। पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन