Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाशिवरात्रि महोत्सव में हुई बाबा भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी

Pragya News 24

Sat, Mar 1, 2025
Post views : 72
  • श्री महाकाल सेवा समिति के चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ भव्य भंडारा
  • अगले वर्ष कार्यक्रम को और भव्य करने के संकल्प के साथ हुआ समापन
  • धार्मिक आयोजन काे दिया सेवा प्रकल्प का रूप, चार दिन तक रही शिव विवाह की धूम

आगरा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिन भव्य भंडारे के साथ बाबा भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी चढ़ाई गई और आयोजन का समापन हुआ। शुक्रवार को केके नगर स्थित अमर विहार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कढ़ी चावल पूरी सब्जी के साथ बाबा भोलेनाथ के खप्पर को प्रसादी से भरा गया।

श्री महाकाल सेवा समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पांच निर्धन कन्याओं के विवाह किए गए थे अगले वर्ष कार्यक्रम को और वृहद रूप देने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात बैंड बाजा के साथ निकाली जा रही है। आगामी वर्षों में ज्यादा से ज्यादा निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प सभी पदाधिकारीयों ने लिया है।

हजारों लोगों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया प्रसाद
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन बाबा भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी आरती के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भोजन प्रसादी में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसलिए पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई। भंडारे के अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण नहीं हो इसके लिए प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग नहीं करते हुए भक्तजनों को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।

आयोजन की व्यवस्थाएं संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव, डिम्पू भाई, रामकुमार गौतम,मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे,अमन सिंह, मनोज शर्मा,अमन सिंह, गुड्डू पंडित, रवि शर्मा, सुमेश यादव,मोनू बघेल, मनोज शर्मा,हरिओम जिंदल, आर्यन, आरव, बॉबी आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन