Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजा दशरथ के निवास पर गूंजे सियाराम के भजनों संग जयकारे

Pragya News 24

Sun, Sep 8, 2024
Post views : 85
  • राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास पर आयोजित किया गया कीर्तन
  • रामलीला कमेटी सहित शहर भर के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ लिया भाग

आगरा। श्रीहरि के विभिन्न स्वरूपों की भक्ति का समागन। राधा-कृष्ण और सियाराम के भजनों पर भक्ति में झूमते श्रद्धालू, जहां श्रीराधे और श्रीराम चंद्र के जयकारे भी खूब गूंजे। आज कुछ ऐसा ही नजारा था, राजा दशरथ के निवास बाग फरजाना में। जहां कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने विध्नविनाशक श्रीगणेश का पूजन कर किया।

घर में पधारो गजानन जी… गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कीर्तन में रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया…, सजा दो घर को दुल्हन सा, अवध में राम आए हैं…, आज तो होवे शुभ कार्य बधी होवे…, राधिकार गोरी से बिरज की छोरी से, मैया करादे मेरो ब्याह…, कजरारे ते मोटे मोटे नैंन… जैसे भजनों पर हर श्रद्धालू भक्ति के सागर में डूबा नजर आया। डॉ. मंजरी शुक्ला के भजनों पर हर कोई मुग्ध हो गया। वहीं श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से इस कार्यक्रम में खूब नृत्य भी किया। श्री गणेश की आरती के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के महामंत्री रवि अग्रवाल, राजा जनक प्रमोद गुप्ता, डॉ. एमएल दीक्षित, डॉ. डीवी शर्मा, कान्ता माहेश्वरी, नितिन अग्रवाल, गौतम सेठ, मनोज गुप्ता, मंजीत सिंह, विकास जैन, अभिनव भार्गव आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन