Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीराम जन्म पर बाजी बधाईयां, फूलों और गुब्बारों से सजा रामलीला मैदान, राजा दशरथ व रानी कौशल्या ने खूब लुटाए उपहार

Pragya News 24

Mon, Sep 23, 2024
Post views : 87

दसरथ पुत्र जन्म सुनि काना, मानहु ब्राह्मानन्द समाना।
जाकर नाम सुनत सुभ होई, मोरे गृह आवा प्रभु सोई।।

आगरा। सियाराम के जयकारों संग हर तरफ भक्ति के सतरंगी रंग बिखरे थे। फूलों और गुब्बारों से सजा रामलीला मैदान में आज खूब उपहार बांटे गए। कौशल्या नन्दन श्रीराम के जन्म लेते ही हर तरफ बधाईयां बजने लगीं। पूरी अवध नगरी नाचने झूमने लगी। राजा दशरथ स्वरूप संतोष शर्मा व रानी कौशल्या ललिता शर्मा ने मेवा मिठाई, चॉकलेट, टाॅफियों संग खेल खिलौंने लुटाए तो हर श्रद्धालु प्रसाद रूप में श्रीराम के उपहार पाने को ललायित नजर आया। कुछ ऐसा की परमानन्द वाला दृश्य था आज रामलीला मैदान में, जहां चारों भाईयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने जन्म लिया। आज की लीला का शुभारम्भ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व संतोष शर्मा-ललिता शर्मा ने स्वरूपों की आरती कर किया।

कौशल्या जायो लल्ला, अवध में मचो है हल्ला…, राम जनम भयो है आज, लडुआ बाटो रे…, अवध में जन्मे रघुराई कौशल्या दे दो बधाई…, जैसी बधाईयों से रामलीला मैदान गूंज रहा था। आज की लीला में कुलगुरू वशिष्ठ द्वारा पुत्र कामना के लिए राजा दशरथ व रानी कौशल्या ने यज्ञ किया। भगवान राम के साथ तीनों भाईयों के जन्म लेते ही दशरथ व रानी कौशल्या की खुशी से समूची अयोध्या आनंदित हो उठी। रीति रिवाज के साथ चारों भाईयों को पालने में झुलाया गया। राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप संतोष शर्मा व ललिता शर्मा के पुत्र प्रखर शर्मा व पुत्री युक्ति शर्मा के निर्देशन में राजा दशरथ के परिवार द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई।

भगवान राम के बाल रूप अदविक गुप्ता, लक्ष्मण अभिराज पाराशर, भरत रुद्राक्ष शर्मा, शत्रुघ्न शिवाय जौहरी को सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, जगदीश बागला, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, ताराचंद, विजय प्रकाश गोयल, राकेश जैन मुकेश जौहरी, अशोक राठी, विजय कुंडी संजय अग्रवाल, विनय बंसल, लखन गर्ग, दिलीप कुमार अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रजत बंसल, आयुष अग्रवाल, राहुल शर्मा, निक्की जौहरी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन