Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दशहरा पर डांडिया नाइट, रावण की होगी 32 फुट हाइट

Pragya News 24

Mon, Oct 7, 2024
Post views : 35
  • नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा 12 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट व रावण दहन
  • 13 अक्टूबर को होगा भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन

आगरा। दशहरा पर्व पर जहां एक ओर डांडिया उत्सव की धूम होगी वहीं 32 फुट का रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देगा। नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आकर्षक रूप में सजाए गए 32 फुट के रावण को जलाकर भगवान श्रीराम की विजय पर प्रसाद रूप में मिष्ठान वितरित कर उत्सव को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा।

यह जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक सतीश इंजीनियर ने संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि 12 अक्टूबर को डांडिया नाइट में गायिका सुजाता शर्मा अपने भक्तिमय व लोक गीतों के सप्तरागों के सुर बिखरेंगी। जिसमें फाउंडेशन के सदस्य डांडिया नृत्य कर उत्साह व उमंग के साथ दशहरा पर्व को मनाएंगे। इस अवसर पर 32 फुट के रावण का दहन भी किया जाएगा। 13 अक्टूबर को आयोजित भजन संध्या को कानपुर के गायक संदीप मस्ताना अपनी सुरमयी आवाज से सजाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इं. सतीश गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों को डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल शर्मा, संरक्षक सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, मनीष गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल , मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन