Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बैंडबाजों संग निकली मुनिश्री की शोभायात्रा, विधि विधान से सम्पन्न हुआ भगवान बाहुबली विधान

Pragya News 24

Sun, Feb 16, 2025
Post views : 51

आगरा। भगवान बाहुबली व मुनिश्री के जयकारों संग भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु और जगह-जगह पुष्प वर्षा से मुनिश्री का स्वागत कर उत्साह व उमंग के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मोती कटरा स्थित बड़ा मंदिर में श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन समिति, मोती कटरा द्वारा 936 वर्ष प्राचीन व अतिश्यकारी जिनालय श्रीअग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मोती कटरा में विराजित भगवान बाहुबली स्वर्ण जयन्ती अवसर पर आयोजित भगवान बाहुबली महामस्तिकाभिषेक व द्वितीय उपाध्याय पदारोहण दिवस व मुनिदीक्षा दिवस का शुभारम्भ प्रातः ध्वजारोहण के साथ किया गया। पं. संदीप जैन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मांडले भक्तों से अर्ध्य अर्पित करवाया।

बड़ा मंदिर से तार गली स्थित जैन मंदिर तक बैंडबाजों संग मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्रीविहसन्त सागर मुनिराज व श्री 108 विश्वसाम्य सागर जी मुनिश्री की शोभायात्रा निकाली गई। जहां विजय गोयल, रश्मि गोयल, आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, उषा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश जैन ने पटका पहनाकर किया। भक्तों ने भगवान बाहुबली के जयकारे लगाते हुए श्री विहसन्त सागर मुनिराज के चित्र का अनावरण किया। सभी भक्तों द्वारा थाल सजाकर दोनों मुनिजनों का पूजन व आरती की। वीना जैन, वीरेन्द्र जैन, अनन्त जैन, अर्थ मंत्री मनोज जैन, सुनील जैन, विवेक जैन, नरेश लुहाड़िया, अजीत प्रसाद आदि ने नवीन पिच्छी भेंट की और पद पक्षालन किया। भक्तों द्वारा शास्त्रों को सिर पर विराजमान कर लाए गए शास्त्र मुनिश्री को भेंट किए गए।

कार्यक्रम में आगरा सहित मैनपुरी, किरावली, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, ग्वालियर आदि विभिन्न शहरों के सैकड़ों भक्तों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। संचालन पवन जैन व पंकज जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनन्त जैन, सत्यप्रकाश, सुनील आलोक जैन, विवेक जैन, पवन जैन, संजय जैन, महेश चंद जैन, मनोज जैन, विजय जैन, शुभम जैन आदि उपस्थित थे।

16 फरवरी को भगवान बाहुबली महमस्तिकाभिषेक में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
मोती कटरा स्थित बड़ा मंदिर के 937 वर्ष पूर्ण होने व स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बाहुबली का महामस्तिकाभिषेक का आयोजन सुबह 8 बजे से किया जाएगा। जिसके तहत हेलीकॉप्टर से भगवान बाहुबली के मंदिर में पुष्प वर्षा की जाएगी। 1008 कलशों से अभिषेक कर विधि विधान के साथ महामस्तिकाभिषेक का आयोजन सम्पन्न होगा। जिसमें विभिन्न शहरों से आए सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ भाग लेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन