Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाशिवरात्रि पर नंदी पर विराजमान हो भगवान शिव जाएंगे गौर को ब्याहने

Pragya News 24

Thu, Feb 20, 2025
Post views : 32
  • बैंड बाजों के साथ भव्य झांकियां होंगी शिव बारात का आकर्षण
  • श्री महाकाल सेवा समिति शिवरात्रि पर निर्धन कन्याओं का कराएगी विवाह
  • 25 से 28 फरवरी तक शिवनगरी अमर विहार में रहेगी शिव विवाह की धूम

आगरा। बम− बम भोले हर− हर महादेव की जय जयकार के साथ माता गौरा को ब्याहने के लिए औघड़ दानी भगवान भोलेनाथ की बारात भव्य रूप से निकली जाएगी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा पांच निर्धन बेटियों का कन्यादान कर विवाह भी किया जाएगा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में किया गया।

गुरुवार को आमंत्रण पत्र के विमोचन समारोह में संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि 25 फरवरी से अमर विहार के− के नगर में शिव विवाह की नगरी सजाई जाएगी। जिसके अंतर्गत पांच निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह भी भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। 25 फरवरी मंगलवार को शाम 6:00 बजे से हल्दी एवं मेहंदी समारोह होगा जिसमें महिलाएं माता गौरा के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाएंगी। पवित्र हल्दी समारोह की मुख्य अतिथि राधे माता मुंगरा वाली देवी होंगी। समिति के अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 26 फरवरी बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दिव्य एवं भव्य शिव बारात बैंड बाजा के साथ निकाली जाएगी। जिसमें कई झांकियां भगवान शिव बारात के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। भगवान भोलेनाथ की बारात नील फ्लोरेंस से शुरू होकर बैंड बाजा के साथ अमर विहार के के नगर सिकंदरा पर समाप्त होगी। बारात में प्रथम पूज्य गणेश जी, श्री राम दरबार श्री शिव दरबार, मां दुर्गा की विशेष झांकी के साथ शिव तांडव करते हुए भगवान भोलेनाथ के गण आकर्षण का केंद्र होंगे। भगवान भोलेनाथ की बारात पर भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए शिव बारात मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। महादेव के स्वरूप जब दूल्हा बन नंदी बैल पर सवार होकर निकलेंगे तो मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह आरती उतार कर बारात का अभिनंदन किया जाएगा। 27 फरवरी को आस्था पैलेस, भावना एस्टेट के पास दोपहर 12 बजे से पांच बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। पांच दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होकर बरात लेकर आएंगे।

28 फरवरी शुक्रवार को अमर विहार केके नगर पर भगवान भोलेनाथ की खप्पर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

आमंत्रण पत्र के विमोचन के अवसर पर संरक्षक रक्षपाल सिंह परमार, संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव डिम्पू भाई, संजीव सक्सेना, रामकुमार गौतम,नीरज वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे, अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, अमन सिंह, मनोज शर्मा,मोहित भारद्धाज सहित समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन