Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साध्वी और संत सेवा को समर्पित होगी गिरिराज जी में महासेवा, दुग्ध की धारा की जगह वितरण से होगी परिक्रमा

Pragya News 24

Tue, Dec 5, 2023
Post views : 109

श्री राधारानी सेवा मंडल की गोवर्धन, मथुरा में महासेवा 13 व 14 दिसंबर को
14 वीं बार होगा श्री महाछप्पन भोग, भजन संध्या, फूल बंगला और 15 वीं बार भंडारे का आयोजन
13 दिसंबर को श्रीगिर्राज जी की लगाई जाएगी दुग्धधारा परिक्रमा, 14 को होगी साधु संत सेवा एवं भंडारा

आगरा। प्रभु की सेवा करनी है तो मानव की सेवा करते हुए ही आगे बढ़ा जा सकता है। इसी ध्येय के साथ राधारानी सेवा मंडल विगत 15 वर्षों से ब्रज की पावन धरा गोवर्धन में सेवा करता आ रहा है। इस वर्ष फिर से सेवा कार्य अनवरत जारी रहेगा। गोवर्धन परिक्रमा में सेवा के कई प्रकल्पों को पूर्ण किया जाएगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में यह बताया संस्थापक गोविंद शरण गर्ग ने। बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में राधारानी सेवा मंडल द्वारा गोवर्धन, मथुरा में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय महासेवा आयोजन की रूपरेखा बताई गई।

विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि 13 दिसंबर को आगरा से बसों द्वारा भक्तगण गोवर्धन के लिए निकलेंगे। प्रातः 11 बजे मानसी गंगा के जल से श्री गिर्राज महाराज जी की परिक्रमा लगाई जाएगी। परिक्रमा के मध्य विभिन्न स्थलों पर मेवा का दूध गरीबों को वितरित किया जाएगा। सुनील गुप्ता ने बताया कि दुग्ध से परिक्रमा लगाने की मान्यता है किंतु संस्था द्वारा सेवा प्रकल्प का पालन करते हुए परिक्रमा में दुग्ध वितरण किया जाएगा। परिक्रमा के मध्य ही साध्वी सेवा की जाएगी। गोवर्धन में रहने वालीं साध्वियों के लिए भोजन, गर्म कपड़ों, आवश्यकता के सामान की व्यवस्था संस्था करेगी।

अविनाश राणा ने बताया कि दानघाटी, गोवर्धन के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर सायं 5 बजे से महाछप्पन भोग, भजन संध्या एवं फूल बंगला का आयोजन होगा। झूमर के फूल बंगले में श्रीनाथ जी के दर्शन होंगे। राहुल गर्ग ने बताया कि 5100 किलो छप्पन भोग प्रभु चरणों में अर्पित होगा। भजन संध्या में फूलों की होली, मयूर नृत्य, खाटू श्याम जी की झांकी आदि होगी। संतोष मित्तल एवं सियाराम पवन कुमार ने बताया कि आयोजन के द्वितीय दिवस 14 दिसंबर को 15 वां महा भंडारा आयोजित होगा।

साधु संत सेवा एवं भंडारा मंदिर परिसर में प्रातः 11 बजे से होगा। बता दें कि मंदिर ब्रह्मलीन संत गया प्रसाद जी की साधना स्थली है। आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर संस्थापक गोविंद शरण गर्ग, विवेक वार्ष्णेय, संतोष मित्तल, संजीव अग्रवाल, लवी गोयल, अविनाश राणा, राहुल गर्ग, प्रमोद दीक्षित, सुनील गुप्ता, प्रमोद मांगलिक, रोहित त्यागी, पूर्व पार्षद दीपक ढल, आनंद मंगल, सियाराम पवन, राकेश माहेश्वरी, कौशल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन