Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शताब्दी वर्ष स्मरणीय बनाने की तैयारी, श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का राष्ट्रीय संत करेंगे शुभारंभ

Pragya News 24

Wed, Nov 15, 2023
Post views : 101
  • बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में 17 से 28 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन
  • महोत्सव को हो रहे हैं 100 वर्ष पूर्ण, शताब्दी वर्ष में मिलेगा ब्रज के संतों का सानिध्य

आगरा। सौ वर्ष की परंपरा को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव को स्मरणीय बनाने की तैयारी चल रही है। संत− महात्माें के सानिध्य से महोत्सव को सनातन धर्म की धरोहर बनाया जाएगा।

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि संतों की चरण रज श्री कृष्ण लीला महोत्सव को पावन करेगी। 17 और 18 नवंबर को महोत्सव का आरंभ विभिन्न शाेभायात्रा और सवारियों से होगा। 19 नवंबर को बल्केश्वर स्थित गौशाला में मंचीय लीला का शुभारंभ राष्ट्रीय संत अरविंद जी महाराज करेंगे। उनके साथ लंगड़े की चौकी के मुख्य महंत गोपी गुरु और 400 वर्ष पुराने सीताराम मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय भी रहेंगे। संतों के समागम को आगे ले जाते हुए गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज को भी महोत्सव में आने का निमंत्रण पिछले दिनों दिया जा चुका है। बुधवार को दयालबाग स्थित बालाजी आश्रम में अरविंद जी महाराज को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

शताब्दी महोत्सव में होंगे वर्ष भर आयोजन

श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरा वर्ष शताब्दी महोत्सव बनाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत ब्रज पर सेमिनार, प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक आयोजन हाेंगे। इसके अलावा आगरा को ब्रज का द्वार बनाने की मुहिम चलायी जाएगी।

इस तरह होगा लीलाओं का मंचन
17 नवंबर − श्रीमुकुट पूजन एवं गणेश जी सवारी।
18 नवंबर − कंस की दुहाई
19 नवंबर − देवकी वसुदेव विवाह एवं श्रीकृष्ण जन्मलीला
20 नवंबर − गोपाष्टमी, नंदोत्सव, दीपक नृत्य और पूतना वध
21 नवंबर − डांडिया नृत्य और कालीदह लीला
22 नवंबर − गौमय श्रंगार एवं गोवर्धन पूजा− अन्नकूट प्रसाद
23 नवंबर − शंकरलीला− माखन चोरी, फूलों की होली
24 नवंबर − श्रीकृष्ण लीला− सुदामा मिलन लीला
25 नवंबर − अक्रूर गमन− कंस वध एवं आतिशबाजी।
26 नवंबर − श्रीकृष्ण बलराम की दिव्य शाेभायात्रा।
27 नवंबर − द्वारिकापुरी रुक्मणि मंगल विवाह लीला
28 नवंबर − हवन लीला।

चार दिन निकलेंगी शाेभायात्रा

  • श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में 17 नवंबर को सायं 4 बजे से श्री मुकुट पूजन एवं गणेश जी की सवारी नगर भ्रमण करेगी।
  • 18 नवंबर को सायं 4 बजे से कंस की दुहाई की सवारी निकलेगी।
  • 20 नवंबर को गोपाष्टमी विशेष शाेभायात्रा प्रातः 9:30 बजे
  • 26 नवंबर को श्रीकृष्ण बलराम की दिव्य शाेभायात्रा सायं 6:30 बजे से निकाली जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन